होमक्राइमताश के पत्तों की तरह उछले युवक, राजस्थान की राजधानी जयपुर की आमेर घाटी में खौफनाक हादसा
क्राइम

ताश के पत्तों की तरह उछले युवक, राजस्थान की राजधानी जयपुर की आमेर घाटी में खौफनाक हादसा

ताश के पत्तों की तरह उछले युवक, राजस्थान की राजधानी जयपुर की आमेर घाटी में खौफनाक हादसा Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• राजस्थान की राजधानी जयपुर की आमेर घाटी में 9 जुलाई को हैरान करने का हादसा हुआ। यहां द…

Navbharat Times के अनुसार10 जुलाई 2026 को 04:10 am बजे
ताश के पत्तों की तरह उछले युवक, राजस्थान की राजधानी जयपुर की आमेर घाटी में खौफनाक हादसा

सौजन्य से:- Navbharat Times

ताश के पत्तों की तरह उछले युवक, राजस्थान की राजधानी जयपुर की आमेर घाटी में खौफनाक हादसा

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

राजस्थान की राजधानी जयपुर की आमेर घाटी में 9 जुलाई को हैरान करने का हादसा हुआ। यहां देर शाम एक भीषण सड़क हादसा में एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना का एक एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जो हैरान करने वाला है।

रफ्तार और रॉन्ग साइड से हादसा

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि हादसा बेहद लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। स्कूटी पर तीन युवक सवार थे। वे आमेर की ओर से जलमहल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान परियों के बाग के पास स्कूटी चालक ने अचानक अपनी लेन छोड़कर बेहद तेज रफ्तार में गाड़ी को रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में डाल दिया।हवा में लगभग 10 फीट तक उछले युवक

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उसी वक्त सामने से हुआ, जब सामने ़से एक एसयूवी कार आ रही थी। इस दौरान स्कूटी की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी सीधे कार के अगले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी पर बैठे तीनों युवकों में से एक हवा में लगभग 10 फीट तक उछला और सीधे सिर के बल सड़क पर आ गिरा। वहीं, उसके दोनों साथी भी सड़क पर घिसटते चले गए।युवको को सवाई मानसिंह अस्पताल करवाया भर्ती

हादसे के ठीक बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लहूलुहान युवकों को 108 एंबुलेंस के जरिए सवाई मानसिंहअस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में एक को घोषित किया मृत

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हुई थी। वहीं, स्कूटी पर सवार दो अन्य घायलों का डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। गनीमत रही कि उनकी चोटें ज्यादा गहरी नहीं थीं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार और पट्टी करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें