होमसेहतभाजपा नेताओं को मंत्रणा के बाद जल्द होंगी नियुक्तियां, चुनाव पर चर्चा भी हो रही
सेहत

भाजपा नेताओं को मंत्रणा के बाद जल्द होंगी नियुक्तियां, चुनाव पर चर्चा भी हो रही

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने घोषणा की कि कार्यकर्ता जोश से भरे हैं और जोश से भरे हैं. भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया कि जिला स्तर की नियुक्तियां हो गईं हैं और जल्द ही प्रदेश स्तर की राजनीतिक नियुक्तियां होंगी, जिसके लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मंत्रणा होगी।

ETV Bharat के अनुसार16 जुलाई 2026 को 11:02 am बजे
भाजपा नेताओं को मंत्रणा के बाद जल्द होंगी नियुक्तियां, चुनाव पर चर्चा भी हो रही

सौजन्य से:- ETV Bharat

संगठन मंत्री बोले- कार्यकर्ता जोश से भरे हैं, महामंत्री ने कही ये बड़ी बात

जोधपुर पंचायत और निकाय चुनाव से पहले संगठन मंत्री अजेय कुमार ले रहे संभाग स्तरीय बैठक...

Published : July 16, 2026 at 1:20 PM IST

जोधपुर: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार गुरुवार को जोधपुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे. लघु उद्योग भारती भवन ने पौधरोपण के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जोशीले हैं और जोश से भरे हैं. संगठन के काम की गति अच्छी चल रही है. हमारे सभी पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं. वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि जिला स्तर की नियुक्तियां हो गई हैं. प्रदेश स्तर की राजनीतिक नियुक्तियां जल्द होंगी.

इसके लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मंत्रणा होगी, हमारे यहां ऐसे निर्णय सामूहिक चर्चा से होते हैं. जल्द नियुक्तियां हो जाएंगी. सैनी ने बताया कि संभाग स्तरीय बैठक में निकाय और पंचायत चुनाव पर भी चर्चा होगी. इसके लिए हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं. मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी चुनाव भाजपा जीतेगी. इतना ही नहीं, अगले विधानसभा चुनाव में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दोबारा सरकार भी बनेगी.

मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि की बैठक : संगठन मंत्री की इस बैठक में संभाग के सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व विधायक पूर्व मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए हैं, लेकिन बैठक में मंत्री जोगाराम पटेल, ओटाराम देवासी, जोराराम कुमावत करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत नहीं पहुंचे. जबकि बतौर मंत्री केके विश्नोई, मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग, सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी, प्रताप पुरी, छोटू सिंह, भेराराम सियोल पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह सहित संभाग के जिलाध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुए. बैठक दो सत्रों में हो रही है.

विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार : जोधपुर संभाग में कई विधायक मंत्री मंडल के संभावित विस्तार और फेर बदल में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इनमें खास तौर से माना जा रहा है कि अगर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को हटाया जाता है तो कई राजपूत विधायक कतार में हैं. इसके अलावा जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सहित संभाग में अन्य राजनीतिक नियुक्तियों इंतजार किया जा रहा है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें