सिक्योरिटी के पैसे को लेकर ऐसा झगड़ा, किराएदार ने मकान मालिक को उतारा मौत के घाट; राजस्थान में खौफनाक कांड
सिक्योरिटी के पैसे को लेकर ऐसा झगड़ा, किराएदार ने मकान मालिक को उतारा मौत के घाट; राजस्थान में खौफनाक कांड मकान मालिक घर में नया निर्माण शुरू करवाना चाहते थे और इसके लिए शर्मा से कमरा खाली करने को कहा था। इसे लेकर दोनों…

सौजन्य से:- Hindustan
सिक्योरिटी के पैसे को लेकर ऐसा झगड़ा, किराएदार ने मकान मालिक को उतारा मौत के घाट; राजस्थान में खौफनाक कांड
मकान मालिक घर में नया निर्माण शुरू करवाना चाहते थे और इसके लिए शर्मा से कमरा खाली करने को कहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
राजस्थान के जयपुर के मानसरोवर इलाके में मकान खाली कराने और सिक्योरिटी राशि के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में किराएदार ने एक मकान मालिक की पत्थर से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी किराएदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 साल के महेश शर्मा के रूप में हुई है।
शर्मा राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में कनिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार आरोपी महेश पिछले तीन साल से अपनी बहन के साथ रजत पथ स्थित दीपक कुलश्रेष्ठ के मकान में किराए पर रह रहा था। कुलश्रेष्ठ मकान में नया निर्माण शुरू करवाना चाहते थे और इसके लिए शर्मा से कमरा खाली करने को कहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
हिसाब किताब के बहाने मकान मालिक को बुलाया
पुलिस ने बताया कि तीन सितंबर को मकान खाली करने के बाद महेश ने सिक्योरिटी राशि के हिसाब-किताब के बहाने दीपक को बुलाया। बातचीत के दौरान कहासुनी होने पर आरोपी ने कथित तौर पर पास पड़ा भारी पत्थर उठाकर दीपक के सिर पर कई बार वार किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद महेश मोबाइल फोन बंद करके मोटरसाइकिल से फरार हो गया और एक रिश्तेदार के घर जाकर छिप गया।
जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस ने बताया कि शर्मा के माता-पिता की मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा के आधार पर राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में नौकरी मिली थी। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


