होम›क्राइम›भारत आई विदेशी लड़की से पूछ रहे थे रेट, राजस्थान के किशनगढ़ से सामने आया वीडियो, चार युवक गिरफ्तार
क्राइम

भारत आई विदेशी लड़की से पूछ रहे थे रेट, राजस्थान के किशनगढ़ से सामने आया वीडियो, चार युवक गिरफ्तार

राजस्थान की अजमेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे एक वीडियो पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह युवक विदेश से किशनगढ़ घूमने आई युवती से अश्लील सवाल पूछ रहे थे। अजमेर: राजस्थान…

Navbharat Times के अनुसार29 सितंबर 2026 को 10:05 pm बजे
भारत आई विदेशी लड़की से पूछ रहे थे रेट, राजस्थान के किशनगढ़ से सामने आया वीडियो, चार युवक गिरफ्तार

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान की अजमेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे एक वीडियो पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह युवक विदेश से किशनगढ़ घूमने आई युवती से अश्लील सवाल पूछ रहे थे।

अजमेर: राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड के पास विदेशी महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की है।

विदेशी महिला से युवकों ने की अभद्र टिप्पणी

पुलिस ने जिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की उसमें एक विदेशी महिला किशनगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड में बैठी हुई दिखाई दे रही है। उस महिला के पास कुछ अन्य लोग भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विदेशी महिला से युवक अभद्र टिप्पणी करते हुए कह रहे हैं कि 'कितना लोगी'। इसके बाद महिला बार-बार 'नो-नो' कहती हुई सुनाई दे रही है।

29 सितंबर को सामने आया था मामला

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ युवक विदेशी महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो तेजी से शेयर होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने वीडियो से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने के साथ आरोपियों की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर भी जानकारी एकत्र की।

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन, चार गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद अनीस, फरहान और अजहर अली शामिल हैं। सभी आरोपी अजमेर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ के जरिए घटना की पूरी परिस्थितियों और वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी जांच और सूचना संकलन के बाद यह कार्रवाई की।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें