राजस्थान में दो दलितों से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज
राजस्थान में दो दलितों से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज भीलवाड़ा जिले के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के दौरान दो दलितों के साथ जाति-आधारित दुर्व्यवहार की घटना हुई। आरोप है कि उन्हें जमीन पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। इस…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान में दो दलितों से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज
भीलवाड़ा जिले के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के दौरान दो दलितों के साथ जाति-आधारित दुर्व्यवहार की घटना हुई। आरोप है कि उन्हें जमीन पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।
जयपुर, एजेंसी। भीलवाड़ा जिले के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर दो दलितों से जाति-आधारित दुर्व्यवहार करने और उन्हें कुर्सी से उठकर जमीन पर बैठने के लिए मजबूर करने की घटना सामने आई है। इस पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। घटना बागोर थाने के भाखलिया गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई। रामेश्वरलाल बैरवा और गोपीलाल बैरवा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। परिवादी सरकारी स्कूल में समुदाय के अन्य लोगों के साथ कुर्सियों पर बैठे थे, तभी गांव के बालू वैष्णव, हीरालाल शर्मा, नारायण जाट, रामेश्वर जाट और प्रकाश जाट आए और जाति-सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपशब्द कहे।
उनके कुर्सियों पर बैठने पर आपत्ति जताई। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


