दौसा में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, नामी कंपनी में निवेश के नाम पर करते थे वारदात
दौसा में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, नामी कंपनी में निवेश के नाम पर करते थे वारदात इस मामले में पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अन्य की तलाश है. Published : June 26, 2026 at 2:48 PM IST दौसा: जिला पुलिस की…

सौजन्य से:- ETV Bharat
दौसा में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, नामी कंपनी में निवेश के नाम पर करते थे वारदात
इस मामले में पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अन्य की तलाश है.
Published : June 26, 2026 at 2:48 PM IST
दौसा: जिला पुलिस की साइबर थाना टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी नामी कंपनी के Masterstrokes Reward Program के नाम पर फर्जी लिंक और सोशल मीडिया पर बने ग्रुप के जरिए लोगों को झांसे में लेकर निवेश कराते थे. इस मामले में पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
साइबर थाना प्रभारी डीएसपी बृजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर लालसोट के खीरी वाली ढाणी निवासी रिंकू कुमार सैनी (20) पुत्र रमेशचंद सैनी एवं तेजाजी की ढाणी निवासी राहुल कुमार सैनी (26) पुत्र रमेशचंद सैनी को गिरफ्तार किया. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है. इस आधार पर अन्य सदस्यों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है.
पढ़ें: 'नकली बॉस' और 'फर्जी नियामक संस्थाओं' की आड़ में बुना जा रहा साइबर ठगी का जाल, एडवाइजरी जारी
12 से 15 अंकों का रिवॉर्ड कोड देकर झांसे में लेते: थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि मामला 11 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था. एशियन पेंट्स लिमिटेड में एसोसिएट जनरल मैनेजर स्नेहम्बर सिंह ने शिकायत दी कि कंपनी के Masterstrokes Reward Program का दुरुपयोग कर साइबर ठग लोगों को फर्जी निवेश योजना में फंसा रहे हैं. आरोपी बिना उत्पाद की खरीद के ही सोशल मीडिया के माध्यम से 12 से 15 अंकों के रिवॉर्ड कोड उपलब्ध कराने का झांसा देते थे. फर्जी कोड जनरेट कर कंपनी के साथ ग्राहकों को भी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे.
दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार: थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण के बाद पुलिस ने गिरोह की पहचान करते हुए अनिल कुमार सैनी और विष्णु कुमार सैनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.
जिला पुलिस की अपील: कार्रवाई में साइबर थाना दौसा के भाग सिंह (विशेष भूमिका), मुरारी लाल तथा अशोक (प्रोग्रामर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी के नाम पर मिलने वाले संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन निवेश के लालच में न आएं. साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर पुलिस थाने से संपर्क करें.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


