जयपुर मंत्री जोगाराम पटेल बोले- राजस्थान में हर वर्ग के लिए सरकार ने काम किया, जीत के संकल्प के साथ चुनाव में जाएंगे
जयपुर: निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हम चुनावों को गंभीरता से लेते हैं. बीजेपी एमएलए प्रत्याशियों के साथ बैठक हुई. उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. उनको…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर: निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हम चुनावों को गंभीरता से लेते हैं. बीजेपी एमएलए प्रत्याशियों के साथ बैठक हुई. उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. उनको चुनाव लड़ने की जानकारी है. सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित तमाम नेताओं ने चर्चा की. सबने संकल्प लिया, गुजरात सहित अन्य राज्यों की तरह निकाय चुनावों में जाएंगे.
जीत के संकल्प के साथ चुनाव में जाएंगे. हमारी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को नौकरी दी. प्रदेश में हर वर्ग के लिए सरकार ने काम किया. विकास के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे. निकाय और पंचायत चुनावों में कमल खिलेगा. जयपुर निगम चुनावों को लेकर कहा कि कांग्रेस निगमों के टुकड़े किए थे. हमने फिर निगम एक किया, जयपुर में बीजेपी का मेयर बनेगा. बीजेपी की जीत जयपुर में होगी. कोर्ट में जो जानकारी सरकार ने दी थी, उसी हिसाब से चुनाव होंगे. पंचायत के चुनाव भी तय समय पर होंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


