आतंकवाद निरोधक दलः राजस्थान के टोंक में आतंकी कनेक्शन!, हिरासत में बुरहान और बासित
आतंकवाद निरोधक दलः राजस्थान के टोंक में आतंकी कनेक्शन!, हिरासत में बुरहान और बासित By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2026 16:24 IST2026-08-11T16:23:04+5:302026-08-11T16:24:38+5:30 jaipur Anti-Terrorism Squad: ब…

सौजन्य से:- Lokmat News Hindi
आतंकवाद निरोधक दलः राजस्थान के टोंक में आतंकी कनेक्शन!, हिरासत में बुरहान और बासित
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2026 16:24 IST2026-08-11T16:23:04+5:302026-08-11T16:24:38+5:30
jaipur Anti-Terrorism Squad: बासित से हुई कड़ी पूछताछ और मिले अहम इनपुट के आधार पर एटीएस ने टोंक के कार बाजार के पास दबिश देकर बुरहान नाम के दूसरे युवक को भी हिरासत में ले लिया.
जितेंद्र प्रधान
जयपुर: राजस्थान के टोंक से आतंकवाद निरोधक दल (एटीएस) ने आतंकी कनेक्शन के शक में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. जयपुर एटीएस और स्टेट इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एजेंसी ने पहले बासित नाम के युवक को हिरासत में लिया और फिर उसकी निशानदेही पर दूसरे युवक बुरहान को पकड़ा है. जांच एजेंसियों को आशंका है कि हिरासत में लिए गए युवकों के तार पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार एटीएस और स्टेट इंटेलिजेंस की टीम ने सबसे पहले बासित को हिरासत में लिया था.
बासित से हुई कड़ी पूछताछ और मिले अहम इनपुट के आधार पर एटीएस ने टोंक के कार बाजार के पास दबिश देकर बुरहान नाम के दूसरे युवक को भी हिरासत में ले लिया. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा. दोनों संदिग्धों के पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने का शक है.
इस कार्रवाई के बाद कोतवाली पुलिस और जांच एजेंसियों ने बासित के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने तलाशी के दौरान घर में रखे एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के कुछ पुर्जे जब्त किए हैं. राजस्थान एटीएस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के आरोप में जून में जयपुर की बबीता धाकड़ को गिरफ्तार किया था.
जांचकर्ताओं का आरोप था कि बबीता सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिये आतंकवादी संगठन से जुड़े लोगों के संपर्क में थी. जांच के तहत उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ऑनलाइन बातचीत की जांच की गई थी. बहावलपुर हेडक्वार्टर में बैठा व्यक्ति बबीता से चैट कर रहा था. जांच के मुताबिक, बबीता का व्हाट्सप्प और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे.
नेटवर्क खंगालने में जुटी एजेंसियां
दोनों संदिग्ध युवकों से एटीएस और खुफिया एजेंसियां किसी अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही हैं. जांच एजेंसियों की पूछताछ और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इन संदिग्धों की आतंकी नेटवर्क में क्या भूमिका थी.
पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे वासित के बारे में कुछ पचा चलेगा तो बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को दिल्ली लेकर जाएगी. एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि राज्य में उसका कोई नेटवर्क सक्रिय था या नहीं. वह डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर किस तरह की जानकारी साझा कर रहा था.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: झालावाड़ में SHO सस्पेंड, अजमेर हाईवे वसूली रैकेट के दो दलाल गिरफ्तार

कार-ट्रक भिड़ंत, बिजनेसमैन चाचा-भतीजे और बेटे की मौत, परिवार के सदस्यों ने कहा...

राजस्थान पुलिस युवा नौकरी चाहने वालों को विदेशी धोखाधड़ी और साइबर गुलामी के खिलाफ चेतावनी देती है


