होम›कृषि›जयपुर में झमाझम बारिश से सड़कें हुईं पानी-पानी, एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, जानें आपके इलाके में कितने मिमी गिरा पानी
कृषि

जयपुर में झमाझम बारिश से सड़कें हुईं पानी-पानी, एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, जानें आपके इलाके में कितने मिमी गिरा पानी

जयपुर में झमाझम बारिश से सड़कें हुईं पानी-पानी, एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, जानें आपके इलाके में कितने मिमी गिरा पानी 29 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने की संभावना है. हालांकि, पूर्वी राजस्थ…

etvbharat.com के अनुसार29 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
जयपुर में झमाझम बारिश से सड़कें हुईं पानी-पानी, एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, जानें आपके इलाके में कितने मिमी गिरा पानी

सौजन्य से:- etvbharat.com

जयपुर में झमाझम बारिश से सड़कें हुईं पानी-पानी, एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, जानें आपके इलाके में कितने मिमी गिरा पानी

29 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने की संभावना है. हालांकि, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

Published : September 29, 2026 at 7:38 AM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली. दिनभर सामान्य मौसम के बाद शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई. अचानक हुई बारिश से कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. तेज बारिश के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ और कई विमानों की लैंडिंग में सामान्य से अधिक समय लगा.

जयपुर जिले में बारिश का दौर कई क्षेत्रों में देखने को मिला. राजधानी जयपुर में शाम को अचानक काली घटाएं छा गई और तेज हवाओं के बीच 15 मिनट की बरसात में शहर की सड़के पानी पानी हो गई. फागी में सबसे अधिक 36 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा जयपुर तहसील में 23 मिमी, सांगानेर में 21 मिमी और कोटखावदा में 20 मिमी बारिश दर्ज हुई. माधोराजपुरा में 7 मिमी, जोबनेर में 1 मिमी, चाकसू में 4 मिमी, रामपुराडाबड़ी में 2 मिमी और आमेर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई. शाम के समय अचानक तेज बारिश होने से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा.

Jaipur, Rajasthan | Rain lashed several parts of the city. https://t.co/YI1TNWZgeR

— Vijay Kumar (@vijay_kuma55909) September 28, 2026

पढ़ें: चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जयपुर-कोटा समेत 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

तेज बारिश से जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित: जयपुर में तेज बारिश का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला. बारिश के दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर कुछ विमानों को लैंडिंग में अतिरिक्त समय लगा. हालांकि, बारिश रुकने के बाद सभी संबंधित फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. एयर इंडिया की दिल्ली-जयपुर फ्लाइट AI-2761 को लैंडिंग के दौरान अनस्टेबल एप्रोच का सामना करना पड़ा. विमान को पहले प्रयास के बाद गो-अराउंड करना पड़ा. इसके बाद दूसरे प्रयास में विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की.

राजस्थान में मानसूनी बारिश की कमी में मामूली सुधार: राजस्थान में मानसून की बारिश में कमी का आंकड़ा भी थोड़ा सुधरा है. 1 जून से 27 सितंबर तक राज्य में मानसूनी बारिश की कमी अब -17.61 फीसदी रह गई है. पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के आधार पर यह कमी पहले -17.76 फीसदी थी. राज्य में मानसून की सबसे अधिक कमी वाला जिला पाली बना हुआ है, जहां बारिश की कमी -58.44 फीसदी दर्ज की गई है. इसके बाद जैसलमेर में -54.17 फीसदी, जालौर में -50.26 फीसदी, बांसवाड़ा में -39.07 फीसदी और हनुमानगढ़ में -38.02 फीसदी बारिश की कमी दर्ज हुई है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पश्चिमी राजस्थान में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

इन जिलों में सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश: राजस्थान के कुछ जिलों में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश भी दर्ज हुई है. सबसे अधिक बारिश के लिहाज से डीग में 27.98 फीसदी, धौलपुर में 27.78 फीसदी और सलूम्बर में 25.88 फीसदी बारिश सामान्य से अधिक रही. इसके अलावा भरतपुर में 15.81 फीसदी और फलोदी में 11.37 फीसदी बारिश सामान्य से अधिक दर्ज की गई है.

24 घंटे में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस: पिछले 24 घंटों में राज्य के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसके प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सर्वाधिक 62 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

राजस्थान मौसम अपडेट 28 सितंबर 2026 https://t.co/PKBRKlMVQc via @YouTube

— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 28, 2026

यह भी पढ़ें: IMD का 23 जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी, आकाशीय बिजली गिरने से घर में हुआ छेद

29 सितंबर से कमजोर होगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव: मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, 29 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने की संभावना है. हालांकि, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 से 7 दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. इस तरह जयपुर में अचानक हुई तेज बारिश के बाद अगले कुछ दिनों में मौसम के फिर से सामान्य और शुष्क होने की संभावना है. हालांकि, 28 सितंबर को जयपुर संभाग समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: मानसून की विदाई के साथ राजस्थान में गर्मी के तेवर, बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 43 डिग्री पार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें