जोधपुर में F-16 और राफेल समेत 8 देशों के विमान: तरंग शक्ति-2026 युद्धाभ्यास में दिखाएंगे ताकत, एयर मार्शल ने बांटे एक्सरसाइज पैच - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Tarang Shakti 2026 Jodhpur | Global Air Forces Strategic Power Display जोधपुर में F-16 और राफेल समेत 8 देशों के विमान:तरंग शक्ति-2026 युद्धाभ्यास में दिखाएंगे ताकत, एयर मार्शल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Tarang Shakti 2026 Jodhpur | Global Air Forces Strategic Power Display
जोधपुर में F-16 और राफेल समेत 8 देशों के विमान:तरंग शक्ति-2026 युद्धाभ्यास में दिखाएंगे ताकत, एयर मार्शल ने बांटे एक्सरसाइज पैच
- कॉपी लिंक
जोधपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर रविवार को बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धभ्यास तरंग शक्ति-2026 का ऑपरेशनल फेज चल रहा है। रविवार को एयर मार्शल पीवी शिवानंद ने औपचारिक रूप से अभ्यास का उद्घाटन किया और दल के कमांडरों को आधिकारिक एक्सरसाइज पैच बांटे। दिन का समापन राजस्थानी संस्कृति की एक भव्य प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने वैश्विक सहयोग, भाईचारे और आसमान में सामरिक उत्कृष्टता का मंच तैयार किया। रविवार से युद्धाभ्यास की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई है। आज अमेरिका के साथ कई अन्य देशों के ताकतवर विमान शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वहीं,आज जिला प्रशासन की एयरफोर्स अधिकारियों के साथ आगामी 4 अक्टूबर को होने वाली मैराथन की तैयारियों को लेकर भी बैठक हुई। जिसमें मैराथन के रूट, ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
12 अक्टूबर तक चलेगा युद्धाभ्यास
26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायु सेना के साथ दुनिया के 7 मित्र देश आसमान में अपनी सामरिक ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार अभ्यास की मुख्य थीम पावर इन पार्टनरशिप रखी गई है, जिसका उद्देश्य भागीदार देशों के बीच आपसी समन्वय और सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
इन देशों की भागीदारी से एक्सरसाइज का दायरा काफी बड़ा हो गया है। इसमें फाइटर एयरक्राफ्ट के साथ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट और हवा में फ्यूल भरने वाले एयरक्राफ्ट की क्षमताएं भी एक ही प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी। अलग-अलग एयर फोर्स अपने ऑपरेशनल एक्सपीरियंस भी शेयर करेंगी।
दुनिया के शीर्ष लड़ाकू विमान मैदान में
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका और बांग्लादेश हिस्सा ले रहे हैं, यानी भारत समेत कुल आठ देशों की वायु सेनाएं सीधे तौर पर भाग ले रही हैं। इसके अतिरिक्त, 32 से ज्यादा देश इस सैन्य आयोजन में प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में शामिल हुए हैं।
अभ्यास के दौरान F-35 लाइटनिंग II, राफेल, F-16, A400M, C-130J, MRTT और KC-30A जैसे आधुनिक लड़ाकू, मालवाहक और एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग विमान विभिन्न हवाई अभियानों को अंजाम दे रहे हैं।
सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन
2024 के सफल पहले एडिशन के बाद 2026 में जोधपुर एयरबेस पर यह युद्धाभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के लिहाज से बेहद अहम है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, एक मंच पर F-35 व राफेल जैसे विमानों का भारतीय वायुसेना के बेड़े के साथ अभ्यास करना दोनों देशों के बढ़ते रणनीतिक भरोसे और भारत की स्वदेशी एयरोस्पेस ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है। इससे विदेशी सैनिकों को भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस इकोसिस्टम और सांस्कृतिक धरोहर को समझने का अवसर मिल रहा है।
वायुसेना ने मेहमानों और भारतीय जांबाजों के लिए ये कार्यक्रम रखे हैं-
डिफेंस एक्सपो व इंडस्ट्री टूर: विदेशी डेलिगेशन को भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब का दिखाएंगे।
सेखों मैराथन: परमवीर चक्र विजेता निर्मलजीत सिंह सेखों की याद में 4 अक्टूबर को मैराथन आयोजित होगी।
हेरिटेज टूर व योगा: राजस्थानी संस्कृति दिखाने हेरिटेज वॉक और फिटनेस के लिए रोजाना योग सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है।
---
ये खबर भी पढ़ें…
भारतीय-वायुसेना के साथ पहली बार युद्धाभ्यास करने पहुंचे अमेरिकी F-35:अमेरिका से 200 जवान आए, ‘तरंग शक्ति’ में 8 देशों के लड़ाकू विमान हुए शामिल
जोधपुर में एयरफोर्स का युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ चल रहा है। इसमें दुनिया के खतरनाक लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इस मेगा एयर एक्सरसाइज में पहली बार अमेरिकी वायुसेना का 5वीं जनरेशन का स्टील्थ फाइटर जेट F-35 शामिल हुआ है। (पूरी खबर पढ़ें)
- वो 15 RAS, जो बनेंगे IAS अफसर!: मंत्री से लेकर नेता प्रतिपक्ष के साथ कर चुके काम; SDM थप्पड़कांड में मोर्चा खोलने वाले का भी नाम
- जयपुर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में ओले गिरे: श्रीगंगानगर में आया बवंडर, नागौर में बारिश से फसल हुई खराब
- 2-करोड़ रिश्वत केस: ASP ने सोने की घड़ी-बैंगल गायब की: आरोप- रिकॉर्ड में नहीं दिखाया, 30 सितंबर से पहले रुपए देने को कहा था
- जयपुर में बिजनेसमैन को धमकी- बच्चे अनाथ हो जाएंगे: 4 दिन जी ले, 5वां नहीं देख पाएगा, 1 करोड़ मांगे; पटवारी के नंबर से आया फोन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बारिश-ओले के कारण पारा गिरा, बारां में कोहरा छाया: रात में अचानक ठंड बढ़ी; जानें- अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

जयपुर में झमाझम बारिश से सड़कें हुईं पानी-पानी, एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, जानें आपके इलाके में कितने मिमी गिरा पानी

राजस्थान में हुई तूफानी बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट


