होमक्राइमराजस्थान का युवक सुसाइड करने के लिए स्कूटर समेत खाई में कूदा, बची जान
क्राइम

राजस्थान का युवक सुसाइड करने के लिए स्कूटर समेत खाई में कूदा, बची जान

राजस्थान का युवक सुसाइड करने के लिए स्कूटर समेत खाई में कूदा, बची जान राजस्थान का युवक सुसाइड करने के लिए स्कूटर समेत खाई में कूदा, बची जान -युवक राजस्थान का युवक आत्महत्या करने के लिए स्कूटर समेत खाई में कूद गया। युवक ख…

Live Hindustan के अनुसार28 जून 2026 को 04:17 am बजे
राजस्थान का युवक सुसाइड करने के लिए स्कूटर समेत खाई में कूदा, बची जान

सौजन्य से:- Live Hindustan

राजस्थान का युवक सुसाइड करने के लिए स्कूटर समेत खाई में कूदा, बची जान

राजस्थान का युवक सुसाइड करने के लिए स्कूटर समेत खाई में कूदा, बची जान -युवक

राजस्थान का युवक आत्महत्या करने के लिए स्कूटर समेत खाई में कूद गया। युवक खाई में पेड़ों-झाड़ियों के बीच फंसने के कारण बच गया जबकि स्कूटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने किसी तरह युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने युवक को परिजनोंके सुपुर्द कर दिया है। युवक 50 हजार रुपये लेकर घर से नाराज होकर मसूरी पहुंचा था। 26 जून की देर रात्रि 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि लाल टिब्बा रोड, मसूरी पर एक स्कूटर सवार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी लंढौर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से खाई में गिरे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटना में स्कूटर गहरी खाई में गिर गई, जबकि युवक को केवल हल्की-फुल्की चोटें आईं। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लंढौर पहुंचाया गया।मसूरी कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक ने नाम प्रमोद 22 पुत्र विक्रम, निवासी टंकी वाली गली, टपोकड़ा खास मिवाड़ी, जनपद खैरथल, राजस्थान बताया। युवक घर वालों से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से 50,000 रूपये लेकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से मसूरी आया था। एक दिन पूर्व वह मसूरी से किराये पर स्कूटर लेकर लाल टिब्बा जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। शनिवार को युवक के परिजन मसूरी पहुंचे। प्रमोद को उसके जीजा अजीत पुत्र सूरज, निवासी गढ़ी वाजिदपुर, गुरुग्राम हरियाणा तथा भाई दीपक पुत्र सतवीर, निवासी टंकी वाली गली, टपोकड़ा खास मिवाड़ी, जनपद खैरथल, राजस्थान के सुपुर्द किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें