विदेशी जॉब ऑफर के नाम पर ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें: राजस्थान पुलिस अलर्ट
राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि आकर्षक विदेशी जॉब ऑफर के नाम पर ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें. सोशल मीडिया से ठगी का जाल शुरू होता है और पीड़ितों को ऑनलाइन ठगी के लिए मजबूर किया जाता है.

सौजन्य से:- First India News
जयपुरः विदेश में नौकरी का सुनहरा सपना कहीं साइबर गुलामी का जाल न बन जाए. आकर्षक विदेशी जॉब ऑफर के नाम पर ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें. राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. युवाओं को बंधक बनाकर कराई जा रही ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें.
अंतर्राष्ट्रीय स्कैम सिंडिकेट बेरोजगार एवं महत्वाकांक्षी युवाओं को कंबोडिया, म्यांमार,लाओस,थाईलैंड सहित दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में आकर्षक वेतन, मुफ्त आवास और अन्य सुविधाओं का लालच देकर विदेश ले जाते. वहां पहुंचने के बाद उनके पासपोर्ट और दस्तावेज छीनकर उन्हें बंधक बनाया जा सकता है.
जबरन ऑनलाइन ठगी के काम में लगाया जाता है. सोशल मीडिया से ठगी का जाल शुरू होता है. पासपोर्ट जब्त करने के बाद पीड़ितों को ऑनलाइन ठगी के लिए मजबूर किया जाता है. इनमें मेट्रोमोनियल फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो फ्रॉड और सोशल मीडिया स्कैम जैसी गतिविधियां शामिल हो सकती है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


