जयपुर: निकाय चुनाव के लिए वोट मांगने उतरे थे विधायक जी, गुस्सा गए लोग, जानें पूरा मामला
Rajasthan News: जयपुर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के समर्थन में पहुंचे आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। यहां हांडीपुरा इलाके में आक्रोशित भीड़ ने काले झंडे दिखा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan News: जयपुर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के समर्थन में पहुंचे आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। यहां हांडीपुरा इलाके में आक्रोशित भीड़ ने काले झंडे दिखाए और विधायक की गाड़ी को घेरकर तोड़फोड़ का प्रयास किया।
जयपुर: नगर निकाय चुनाव के प्रचार को लेकर अब अंतिम चरणों में बीजेपी कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी है। लिहाजा पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर संगठन के बड़े नेता भी जुट गए हैं। इसी बीच राजधानी जयपुर से हैरान करनेे वाला घटनाक्रम सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां 5 सिंतबर को आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 149 से कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट को समर्थन में वोट मांगने गए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। जब प्रचार के सिलसिले में पहुंचे स्थानीय विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया।
जयपुर आमेर विधायक प्रशांत शर्मा
लोगों ने दिखाए काले झंड़े, माहौल हो गया तनावपूर्ण
घटना आमेर के हांडीपुरा इलाके की है, जहां विधायक प्रशांत शर्मा निवर्तमान पार्षद व पार्टी प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। दोनों के इलाके में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और टिकट वितरण के विरोध में नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित भीड़ में से कुछ लोग विधायक की गाड़ी के पास पहुंच गए और उसे रोकने का प्रयास किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी गाड़ी के ऊपर चढ़ गए और वाहन में तोड़फोड़ करने की कोशिश की, जिससे मौके पर समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस और अफरा-तफरी मच गई।
निवर्तमान पार्षद को दोबारा मौका मिलने से नाराज लोग
स्थिति को बिगड़ता देख समर्थकों और सुरक्षा में लगे लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला। भारी मशक्कत के बाद विधायक और प्रत्याशी की गाड़ी को आक्रोशित भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निवर्तमान पार्षद को दोबारा मौका दिए जाने से जनता में भारी नाराजगी है। चुनाव से ठीक पहले वार्ड 149 में खुलकर सामने आई यह गुटबाजी और जनआक्रोश कांग्रेस पार्टी के चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है। एक तरफ जहां पार्टी मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा को घेरने की रणनीति बना रही है, वहीं दूसरी तरफ अपनों का यह विरोध उसके लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
अंजलि ब्रह्मभट्ट बोलीं- ये असामाजिक तत्वों की साजिश
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विरोध को असामाजिक तत्वों की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए गाड़ी में तोड़फोड़ और हमले की कोशिश की है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है और ऐसे उपद्रवियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


