जयपुर जिला प्रशासन ने किया निगम चुनाव के मतगणना स्थल में बदलाव, अब भवानी निकेतन में होगी काउंटिंग
जयपुर जिला प्रशासन ने किया निगम चुनाव के मतगणना स्थल में बदलाव, अब भवानी निकेतन में होगी काउंटिंग 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद के लिए चुनाव होंगे. Published : August 24, 2026 at 11:02 AM IST जयपु…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर जिला प्रशासन ने किया निगम चुनाव के मतगणना स्थल में बदलाव, अब भवानी निकेतन में होगी काउंटिंग
11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद के लिए चुनाव होंगे.
Published : August 24, 2026 at 11:02 AM IST
जयपुर : 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर भरने वाले मेले को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना स्थल में बदलाव किया है. मेले को देखते हुए अब मतगणना भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में होगी. इससे पहले मतगणना कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में होनी थी. प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे और जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में चुनाव दूसरे चरण में 11 सितंबर को होने जा रहे हैं. इन चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को होगी, लेकिन 14 सितंबर को मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में हर साल की भांति विशाल मेला भरेगा.
जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर स्थित मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में विशाल मेला भरने से ट्रैफिक को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल में बदलाव किया है. 14 सितंबर को होने वाली मतगणना अब सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज आफ फार्मेसी में होगी. यहीं पर ईवीएम मशीनों के लिए स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है. 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए पोलिंग पार्टियों भी 10 सितंबर को भवानी निकेतन कॉलेज से रवाना होगी. जिला कलेक्टर संदेश नायक अपनी टीम के साथ कॉलेज का दौरा भी कर चुके हैं.
पढ़ें. नगर निकाय चुनाव: टिकट के लिए पार्टी कार्यालयों में पहुंचे दावेदार, भाजपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन
नगर निगम चुनाव से पहले 9 सितंबर को जयपुर जिले के 18 निकायों में भी चुनाव होंगे. इसमें बगरू, चाकसू जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर नरायणा, दूदू, फागी और वाटिका शामिल हैं. चौमूं और शाहपुरा नगर परिषद भी इसमें शामिल हैं. इन निकायों में मतदान दल 8 सितंबर को दो पारियों में रवाना होंगे और उनकी मतगणना संबंधित निकाय मुख्यालय पर होगी.
मतगणना के दिन 14 सितंबर को इस बार गणेश चतुर्थी है और गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में विशाल मेला भरता है. यह मंदिर जेएलएन मार्ग पर स्थित है और यहां लाखों श्रद्धालु गणेश जी के दर्शन के लिए आते हैं, जिससे यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति बनी रहती है. कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज भी इसी मार्ग पर स्थित है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल को बदल दिया है और इस बार नगर निगम चुनाव की मतगणना भवानी निकेतन कॉलेज आफ फार्मेसी में होगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


