राजस्थान में उमस - गर्मी से मिलेगी राहत, इन सात संभागों को लेकर आया अलर्ट
राजस्थान में मौसम जल्द ही लोगों को उमस और गर्मी से राहत देगा। IMD जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा उदयपुर, जोधपुर औरर बीकानेर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। जयपुर: राजस्थान में मानसून को…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में मौसम जल्द ही लोगों को उमस और गर्मी से राहत देगा। IMD जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा उदयपुर, जोधपुर औरर बीकानेर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी।
जयपुर: राजस्थान में मानसून को लेकर प्रदेशवासियों की निगाह टिकी हुई है, लेकिन फिलहाल प्रदेश में ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क है। लेकिन इसी बीच राहत की खबर यह है कि राजस्थान में जल्द ही कई जिलों में होने वाली बारिश से जिलों का तापमान गिर जाएगा। IMD जयपुर के अनुसार राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने और भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। जानिए मौसम का हाल।
श्रीगंगानगर में रहा सर्वाधिक तापमान
राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में ह्यूमिडिटी की बात करें तो इसकी मात्रा 20 से 50 प्रतिशत के मध्य रही। वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, पिलानी में 41.5 डिग्री, बाड़मेर में 42.1 डिग्री, फलौदी में 43.6 डिग्री और बीकानेर व चूरू में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर
एक तरफ जहां पूर्वी हिस्सों में बारिश में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आगामी 3-4 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
30 जून को इन जिलों में बारिश की संभावना
प्रदेश में कई जगहों पर मौसमी तंत्र बना हुआ है। प्रदेश में प्री मानसून बारिश एक्टिव होने के साथ माना जा रहा है कि 30 जून से लेकर 1 जुलाई तक जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर, जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
प्रमुख जिलों के तापमान पर डालिए यहां एक नजर
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नगर निगम जयपुर का जेईएन 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण कार्य नहीं रुकवाने की एवज में मांगी थी

चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या, तीन राज्य थर्राते थे केवल नाम से; पढ़ें कैसे बना दस्यु...Inside Story - dholpur chambal dakait jagan gurjar murdered in high security jail of ajmer

राजस्थान की उच्च सुरक्षा वाली जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की सेलमेट ने हत्या कर दी


