जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर, बोले-राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर है. जोधपुर हाउस में यमुना जल समझौते को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा आवश्यकता पानी की है. मैं प्रदेश की जनता की ओर…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर है. जोधपुर हाउस में यमुना जल समझौते को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा आवश्यकता पानी की है. मैं प्रदेश की जनता की ओर से PM मोदी को शुभकामनाएं देता हूं. हमारे लिए 29 जून का दिन ऐतिहासिक है.
कांग्रेस ने कभी इस मसले को हल नहीं किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि PM मोदी ने राजस्थान की पानी की पीड़ा को समझा. इस समझौते से राजस्थान की प्यासी धरती को पानी मिलेगा. मैं गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को धन्यवाद देता हूं.
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है. आज हमारा प्रदेश योजनाओं को लेकर चर्चा में रहता है. पिछले ढाई साल में प्रदेश में कई विकास कार्य हुए. हमारी डबल इंजन सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही. कांग्रेस ने कभी जनता के काम नहीं किए,विकास कार्यों को रोका. 4 जुलाई को PM मोदी रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान बिजली लाइन हादसा: तीन की मौत, परिजनों का विरोध

भाजपा राजस्थान में पंजाब के प्रभारी के रूप में सतीश पूनिया पर क्यों दांव लगा रही है - द ट्रिब्यून

यमुना जल समझौते के बाद CM भजनलाल शर्मा पहुंचे जयपुर, एयरपोर्ट से भाजपा मुख्य मुख्यालय तक हो रहा भव्य स्वागत


