यमुना जल समझौते के जरिए शेखावाटी में राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति, सीएम भजनलाल का आज होगा स्वागत
यमुना जल समझौते के जरिए शेखावाटी में राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति, सीएम भजनलाल का आज होगा स्वागत यमुना जल समझौते के बाद प्रदेश भाजपा अब इसे राजनीतिक रूप से भुनाने की तैयारी में जुट गई है. Published : June 30, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यमुना जल समझौते के जरिए शेखावाटी में राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति, सीएम भजनलाल का आज होगा स्वागत
यमुना जल समझौते के बाद प्रदेश भाजपा अब इसे राजनीतिक रूप से भुनाने की तैयारी में जुट गई है.
Published : June 30, 2026 at 9:44 AM IST
जयपुर : दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में हुए यमुना जल समझौते के बाद राजस्थान बीजेपी अब इसे राजनीतिक रूप से भुनाने की तैयारी में जुट गई है. समझौता हस्ताक्षर होने के बाद राजस्थान आ रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत की तैयारी की गई है. जयपुर एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय तक बड़े स्वागत कार्यक्रम तय किए गए हैं. इसे केवल सरकारी उपलब्धि नहीं, बल्कि शेखावाटी क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के राजनीतिक संदेश के रूप में पेश किया जा रहा है.
बीजेपी की रणनीति इस समझौते को शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्थापित करने की है. राजनीतिक रूप से अहम माने जाने वाले शेखावाटी क्षेत्र में पिछले चुनावी समीकरणों और संगठनात्मक चुनौतियों के बीच पार्टी इसे जनभावना से जोड़कर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है. पार्टी का मानना है कि जल मुद्दा सीधे जनजीवन से जुड़ा है और इसका राजनीतिक प्रभाव लंबे समय तक दिखाई दे सकता है.
ये बना कार्यक्रम : मुख्यमंत्री के जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट से स्वागत कार्यक्रम शुरू होंगे. सबसे पहले महिला मोर्चा की ओर से पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया जाएगा. इसके बाद कनोडिया कॉलेज के बाहर शेखावाटी क्षेत्र से पहुंचे लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे. इनके बाद रामबाग सक्रिल और फिर भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में अलग सवागत कार्यक्रम आयोजित होगा. बीजेपी इस पूरे आयोजन को जनआभार और राजनीतिक संदेश दोनों के रूप में प्रस्तुत कर रही है.
पार्टी का आकलन है कि यदि यमुना जल समझौते को शेखावाटी के विकास और पानी की समस्या के समाधान से जोड़ा गया, तो आने वाले चुनावी दौर में क्षेत्र में संगठन और जनाधार दोनों को मजबूती मिल सकती है. यमुना जल समझौते से सीधे तौर पर शेखावाटी के चुरू, सीकर, झुंझुनू सहित पांच जिलों को लाभ मिलेगा. यमुना जल समझौते से हरियाणा और राजस्थान के लोगों की पानी से जुड़ी लगभग 3 दशक पुरानी समस्या का समाधान हो गया है. इस समझौते से विशेषकर राजस्थान में पीने के पानी की समस्या के निवारण में बहुत सहायता मिलेगी, जिससे धरती की प्यास बुझेगी और कंठों की भी.
राजस्थान को मिलेगा अपने हिस्से का पानी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यमुना जल समझौते के अंतर्गत हथिनीकुंड बैराज से भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से जल राजस्थान लाया जाएगा. इससे ना केवल शेखावाटी क्षेत्र को, बल्कि हरियाणा में भी दस स्थानों पर पेयजल उपलब्ध होगा. साथ ही, इसके अंतर्गत बनने वाली सड़क से हरियाणा में भी विकास की नई राहें खुलेंगी. राजस्थान के हासियावास में निर्मित होने वाले जलाशय से हरियाणा के निवासियों को भी पेयजल उपलब्ध होगा.
सीएम ने कहा कि लगभग 34,102 करोड़ रुपए की इस परियोजना से राजस्थान की जल सुरक्षा सुदृढ़ होगी. इसके अंतर्गत राजस्थान के हिस्से का पानी हथिनीकुंड बैराज से लगभग 295.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन प्रणाली के माध्यम से चूरू जिले के हंसियावास (चूरू) जलाशय तक पहुंचाया जाएगा. परियोजना के अंतर्गत तीन भूमिगत पाइपलाइनें, निरीक्षण सड़क, कृत्रिम जलाशय और आधुनिक जल प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी. राजस्थान सरकार की ओर से विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर केंद्रीय जल आयोग को भेजी जा चुकी है. वहीं, हरियाणा की ओर से पाइपलाइन अलाइनमेंट को सैद्धांतिक स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है. परियोजना के निर्माण एवं संचालन के लिए राजस्थान हरियाणा यमुना वाटर एसपीवी का गठन किया जाएगा.
पढ़ें. अशोक गहलोत का चैलेंज: 'यमुना का पानी ले आओ, सीएम भजनलाल के घर जाकर माला पहनाउंगा'
मुख्यमंत्री का स्वागत करें : समझौते के साथ सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समझौते की शर्ते सार्वजनिक नहीं करने की मांग उठाई. इसके पलटवार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यमुना जल समझोते को राजस्थान के लिए उपलब्धियों भरा ऐतिहासिक दिन बताया. उन्होंने कहा कि मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यमुना जल समझौते को लेकर बार-बार टिप्पणी करते थे. कहते थे समझौता हो गया तो मुख्यमंत्री को मैं खुद माला पहनाने जाऊंगा. आज मैं उन्हें आमंत्रित कर रहा हूं. आइए, गहलोत मुख्यमंत्री का इस शानदार उपलब्धि के लिए स्वागत करते हैं.
उन्होंने कहा कि अटकाना, लटकाना, भटकाना कांग्रेस की संस्कृति रही है. भाजपा जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्राण प्रण से काम करती है. एक समय था जब पिछली कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जाते थे तो अपनी कुर्सी को बचाने की बात करते थे और आज के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब दिल्ली जाते हैं तो राजस्थान की जनता की खुशहाली के लिए प्रयास करते हैं. पिछले ढाई साल में मध्य प्रदेश से राम सेतु का समझौता हो, अब शेखावाटी के 75 लाख लोगों की खुशहाली की राह खोलने वाला यमुना समझौता, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निरंतर प्रयास करते रहे हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आरपीएमसी परीक्षा पेपर लीक: जयपुर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

2.8K views · 28 reactions | RPMC Exam Paper Leak: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखें वीडियो #RPMCExam #PaperLeak #Students #Jaipurexamcenter #ViralVideo #DynamiteNews | Dynamite News Hindi

1K views · 16 reactions | RPMC Exam Paper Leak: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखें वीडियो #RPMCExam #PaperLeak #Students #Jaipurexamcenter #ViralVideo #DynamiteNews | Dynamite News Hindi


