उदयपुर से सूरत तक दौड़ेगी वंदे भारत, मंगलवार को छोड़कर छह दिन संचालन, मेवाड़ के यात्रियों को बड़ी राहत
उदयपुर से सूरत तक दौड़ेगी वंदे भारत, मंगलवार को छोड़कर छह दिन संचालन, मेवाड़ के यात्रियों को बड़ी राहत विस्तार के बाद उदयपुर से दक्षिण गुजरात की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. यात्रियों का समय बचेगा और तेज व सुविधाजनक रेल से…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर से सूरत तक दौड़ेगी वंदे भारत, मंगलवार को छोड़कर छह दिन संचालन, मेवाड़ के यात्रियों को बड़ी राहत
विस्तार के बाद उदयपुर से दक्षिण गुजरात की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. यात्रियों का समय बचेगा और तेज व सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी.
Published : September 1, 2026 at 1:42 PM IST
उदयपुर: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उदयपुर से असारवा के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस का सूरत तक विस्तार किया गया है. रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं. नई व्यवस्था के तहत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन उदयपुर से सूरत तक चलेगी. विस्तार से मेवाड़ के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. उदयपुर-असारवा वंदे भारत को सूरत तक बढ़ाने की मांग लंबे समय से हो रही थी.
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मेवाड़ की जरूरतों और यात्रियों की परेशानियों से अवगत कराया था. इसके बाद मंत्रालय ने विस्तार के आदेश के साथ नई समय-सारणी भी जारी की है.डॉ. रावत ने कहा कि मेवाड़ की लंबे समय से चली आ रही मांग को केंद्र ने गंभीरता से लिया है.
उदयपुर से सूरत तक संचालन से व्यापार, रोजगार और आवागमन में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा. सूरत में मेवाड़ के बड़ी संख्या में लोग व्यापार और रोजगार से जुड़े हैं, ऐसे में सीधी ट्रेन से काफी सुविधा होगी. अभी उदयपुर और आसपास से सूरत जाने वाले कई यात्रियों को बसों से सफर करना पड़ता है और ट्रेनों में लंबी वेटिंग से परेशानी होती है.
दक्षिण गुजरात से सीधी कनेक्टिविटी: विस्तार के बाद उदयपुर से दक्षिण गुजरात की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. यात्रियों का समय बचेगा और तेज व सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी. सांसद ने कहा कि मेवाड़ को बेहतर रेल सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में है, सूरत तक विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
उदयपुर से अब दौड़ेंगी दो वंदे भारत ट्रेनें: रेलवे बोर्ड द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद अब उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से कुल दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होने लगा है. उदयपुर से दिल्ली के बीच वंदेभारत पहले से ही चल रही है. अब दूसरी वंदे भारत सूरत के लिए चलेगी. यह अत्याधुनिक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी और महज 7.30 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी. इससे पहले संचालित हो रही उदयपुर-जयपुर वंदे भारत सेवा को बंद कर दिया गया था, जिसके बाद इन दो नए रूटों के जुड़ने से उदयपुर के पर्यटन और स्थानीय व्यापार को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


