पिता और तीन बेटों की जान लेने वाले ट्रोले का चालक गिरफ्तार, वाहन मालिक हिरासत में...
पिता और तीन बेटों की जान लेने वाले ट्रोले का चालक गिरफ्तार, वाहन मालिक हिरासत में... जयपुर में 200 फीट बाईपास पर ट्रोले ने पांच लोगों को कुचला था. तीन बच्चे और पिता की मौत. मां का चल रहा उपचार. Published : July 8, 2026 a…

सौजन्य से:- ETV Bharat
पिता और तीन बेटों की जान लेने वाले ट्रोले का चालक गिरफ्तार, वाहन मालिक हिरासत में...
जयपुर में 200 फीट बाईपास पर ट्रोले ने पांच लोगों को कुचला था. तीन बच्चे और पिता की मौत. मां का चल रहा उपचार.
Published : July 8, 2026 at 10:51 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर में अजमेर रोड पर 200 फीट बाईपास पर मंगलवार को तीन बच्चे और उनके पिता की मौत का कारण बने ट्रोले के चालक को आखिरकार पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही ट्रोले के मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है.
जयपुर (दक्षिण) डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि अजमेर रोड पर 200 फीट बाईपास के पास दंपती और उनके तीन बच्चों को कुचलकर भागने वाले ट्रोला चालक 42 वर्षीय सतवीर सिंह जाट को गिरफ्तार कर लिया है. वह डीडवाना-कुचामन जिले के आजड़ोली गांव का रहने वाला है. ट्रोले के मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है.
मृतकों के रिश्तेदार ने दर्ज करवाया मुकदमा : उन्होंने बताया कि जयपुर के श्याम नगर थाने में मृतकों के रिश्तेदार पन्नालाल बागरिया ने मंगलवार को एक मुकदमा दर्ज करवाया था. उन्होंने बताया कि मंगलवार 7 जुलाई को सुबह करीब 8:45 बजे दिल्ली से अजमेर की तरफ जा रहे ट्रोले के चालक ने अमर पैलेस होटल के सामने अजमेर रोड पर घर जाने के लिए डिवाइडर पर बैठे दंपती और उनके तीन बच्चों को कुचल दिया और पीड़ितों की मदद करने व पुलिस को जानकारी दिए बिना मौके पर अपना वाहन छोड़कर भाग गया.
पढ़ें : जयपुर में तेज रफ्तार ट्रोले ने सड़क किनारे बैठे परिवार को रौंदा, 4 की मौत, शव के टुकड़े हुए
झाड़ू बनाने का काम करता था परिवार : इस हादसे में चंद्रशेखर और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई. जबकि चंद्रशेखर की पत्नी घायल हो गई, जिसका सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार चल रहा है. चंद्रशेखर और उसके परिवार के लोग जयपुर के चित्रकूट इलाके में झुग्गी झोंपड़ी में रहकर झाड़ू बनाने का काम करते हैं. वे राजसमंद जिले में अपने गांव जाने के लिए अजमेर रोड पर डिवाइडर पर रेलिंग के पास बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे. परिवादी की रिपोर्ट पर श्याम नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और ट्रोला चालक की तलाश शुरू की.
आरोपी से पूछताछ और अनुसंधान जारी : चालक की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा के मार्गदर्शन में सोडाला एसीपी सत्येंद्र सिंह नेगी के सुपरविजन में श्याम नगर थाने के एसआई रामकेश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मुखबिरों से जानकारी जुटाई और तकनीकी आधार पर जानकारी इकठ्ठा कर आरोपी ट्रक चालक सतवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. मुकदमे में अनुसंधान और आरोपी से पूछताछ जारी है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


