अंडे गिरने के बाद मजदूरी और जातीय तनाव का मामला, हत्या का एक और मामला
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अंडे गिरने को लेकर हुई मारपीट में एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना 28 जुलाई को मंगलवार शाम को शांति नगर में हुई थी. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है.

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
Jaipur News In Hindi: जयपुर में अंडे गिरने को लेकर गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद डंडों से मारपीट हुई. मारपीट में एमपी के श्योपुर निवासी बलवीर गंभीर घायल हो गया.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अंडे गिरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. मानसरोवर थाना इलाके के गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद डंडों से मारपीट हुई. हमले में गंभीर घायल मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
घटना मंगलवार (28 जुलाई) शाम की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के लोग अंडे लेकर जा रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष से टकराने पर अंडे नीचे गिर गए. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि देखते ही देखते सिर्फ अंडे गिरने के चलते कुछ लोग डंडे लेकर पहुंचे और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें एक मजदूर और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
घायस में मध्य प्रदेश का एक मजदूर और उसके दो साथी शामिल
मारपीट में मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी बलवीर गंभीर घायल हो गया. बलवीर जयपुर में मजदूरी करता था और इसी से परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके दो साथी भी घायल इस मारपीट में घटाल हुए. तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार (29 जुलाई) को इलाज के दौरान बलवीर की मौत हो गई.
मृतक के भाई की शिकायत पर मानसरोवर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इनमें एक नाबालिग भी है. पुलिस के मुताबिक एक आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है.
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन: गहलोत-पायलट बोले- सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है

छात्रसंघ चुनाव: 57 साल की विरासत पर चार साल का ब्रेक, क्या खत्म हो रही है राजस्थान की सबसे बड़ी लीडरशिप लैब?

जयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेता मांग पर अड़े: यूनिवर्सिटी में अनशन पर बैठे छात्र नेता को पुलिस ने जबरन उठाया,बोले-छात्र संघ चुनाव की घोषणा करे सरकार - Jaipur News


