जयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेता मांग पर अड़े: यूनिवर्सिटी में अनशन पर बैठे छात्र नेता को पुलिस ने जबरन उठाया,बोले-छात्र संघ चुनाव की घोषणा करे सरकार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - NSUI Protest In Jaipur | Students Climb Water Tank Demand Amit Shah Resign LIVEजयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेता मांग पर अड़े:यूनिवर्सिटी में अनशन पर बैठे छात्र नेता को पुलिस न…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- NSUI Protest In Jaipur | Students Climb Water Tank Demand Amit Shah Resign
LIVEजयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेता मांग पर अड़े:यूनिवर्सिटी में अनशन पर बैठे छात्र नेता को पुलिस ने जबरन उठाया,बोले-छात्र संघ चुनाव की घोषणा करे सरकार
- कॉपी लिंक
जयपुर में 2 छात्र नेता और एक छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गए। इनमें राजस्थान विश्वविद्यालय के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष कोशेन खान और मेंबर वियोना जाट शामिल हैं।
तीनों स्टूडेंट जंतर-मंतर (दिल्ली) पर हुए युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान के विश्वविद्यालयों (यूनिवर्सिटी) में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग कर रहे हैं।
मौके पर प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम पहुंच गई है। तीनों को टंकी से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। एहतियातन टंकी के नीचे जाल लगाया गया है।
इधर, राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ को पुलिस ने जबरन उठाकर एसएमएस अस्पताल में भर्ती करा दिया।
नारेबाजी करते हुए टंकी पर चढ़े
गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टोंक फाटक पुलिया (गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास) के नजदीक बनी रेलवे की पानी की टंकी के पास राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशेन खान पहुंचे थे। एक-एक कर तीनों टंकी पर चढ़ गए। तीनों छात्र नेता हाथ में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ को गुरुवार सुबह पुलिस ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अनशन स्थल से हटाकर सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती करा दिया।
कार्रवाई के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद छात्र समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अनशन स्थल पर मौजूद छात्रों ने इसे आंदोलन को दबाने का प्रयास बताया।
- कॉपी लिंक
टंकी पर चढ़े तीनों छात्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंस बुलाई है।
- कॉपी लिंक
SDM नॉर्थ श्रीकांत व्यास ने बताया- सुबह से स्टूडेंट्स टंकी पर चढे़ हुए हैं। इनसे समझाइश का दौर चल रहा है।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर इनकी प्रमुख मांग है। इसे लेकर जल्द छात्रों का ज्ञापन लिया जाएगा। इसके बाद उम्मीद है कि छात्र नीचे उतर जाएंगे।
- कॉपी लिंक
- टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं के समर्थक पुलिया पर आ रहे हैं।
- पुलिस उन्हें वहां रुकने नहीं दे रही है।
- छात्रों को दूर किया जा रहा है।
- कॉपी लिंक
- राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई के तीन छात्र नेता चार घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े हैं।
- छात्रों के समर्थक टोंक रोड पुलिया पर आने शुरू हो गए हैं।
- पुलिस प्रशासन समर्थकों को लगातार हटा रहा है।
- एसडीएम श्रीकांत व्यास मौके पर पहुंच गए हैं।
- एसडीएम छात्रों से बात कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा- जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।
- कॉपी लिंक
- टंकी पर चढ़े विजयपाल कुड़ी नीम का थाना सीकर का रहने वाला है।
- NSUI यूनिट में प्रभारी है। कोशेन खान जयपुर का रहने वाला है। NSUI उपाध्यक्ष है।
- वियोना जाट सुमेरपुर पाली की रहने वाली है। NSUI मेंबर है।
- कॉपी लिंक
- टंकी पर चढ़े छात्रों को लेकर जयपुर के टोंक रोड पुलिया पर जाम लग गया है।
- ड्राइवर गाड़ियों को रोककर टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं को देख रहे हैं।
- तीन घंटे से ज्यादा समय होने के बाद भी स्टूडेंट नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं।
- पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
- कॉपी लिंक
- NSUI के छात्र नेताओं के समर्थक टोंक फाटक पुलिया पर आ रहे हैं।
- पुलिस प्रशासन टंकी के आसपास किसी को जाने नहीं दे रहा है। सबको पहले ही रोका जा रहा है।
- कॉपी लिंक
- टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र और छात्र अधिकारों पर हमला है।
- उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- इन स्टूडेंट्स ने राजस्थान में पिछले चार साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
- उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार नहीं मिल पा रहा है।
- उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा की जाए।
- कॉपी लिंक
गुरुवार की सुबह टोंक फाटक पुलिया (गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास) के नजदीक बनी रेलवे की पानी की टंकी के पास राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशेन खान पहुंचे थे। एक-एक कर तीनों टंकी पर चढ़ गए। तीनों छात्र नेता हाथ में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
- कॉपी लिंक
- प्रशासन ने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई है।
- छात्र नेताओं से लगातार नीचे उतरने की अपील की जा रही है।
- कॉपी लिंक
- पुलिस और प्रशासन छात्रों को नीचे उतारने के प्रयास कर रहा है।
- सिविल डिफेंस की टीम ने टंकी के चारों ओर जाल लगाया है।
- कॉपी लिंक
- टोंक फाटक पुलिया के नजदीक बनी पानी की टंकी को गांधीनगर रेलवे प्रशासन द्वारा बनाया गया है।
- फिलहाल इसे शुरू नहीं किया गया है। इसी टंकी पर तीनों स्टूडेंट चढ़े हैं। मौके पर रेलवे के भी अधिकारी पहुंच गए हैं।
- कॉपी लिंक
- दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मामले में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान में 4 साल से बंद छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई के तीन छात्र टंकी पर चढ़ गए हैं।
- जयपुर के टोंक रोड पर गट्टे वाले बाबा के पास स्थित पानी की टंकी के नीचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।
- करीब सवा घंटे से तीनों छात्र टंकी पर हैं। इन्हें पुलिस और प्रशासन नीचे उतारने का प्रयास कर रहा है। सिविल डिफेंस की टीम ने टंकी के पास जाल बिछाया है।
- कॉपी लिंक
- बजाज नगर थाना अधिकारी रामधन डोभाल ने बताया कि राजस्थान में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर 3 स्टूडेंट्स पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। इन्हें उतारने का प्रयास किया जा रहा है। मैं लगातार मोबाइल के माध्यम से छात्रों से बात कर रहा हूं।
- इसके साथ ही छात्रों से संवाद करने के लिए SDM नॉर्थ श्रीकांत व्यास भी जल्द ही मौके पर आ रहे हैं।
- ताकि छात्रों से संवाद कर इन्हें जल्द नीचे उतार लिया जाए। इसके साथ ही छात्रों की सुरक्षा के लिए पानी की टंकी के नीचे जाल भी बांध दिया गया है। ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके।
- बात खरी है'मगरमच्छ' पकड़वाना चाहते हैं मंत्रीजी: विधायकजी का इन्फ्लूएंसर को उलाहना, तुरंत पूरी हुई मिनिस्टर साहब की फरमाइश
- राजस्थान-ऐसा मंदिर जहां भगवान-शिव ने दिए थे परशुराम को दर्शन: जंगल, 3600 फीट का पहाड़ पार कर पहुंचते हैं भक्त; यहां प्रकृति करती है भोलेनाथ का अभिषेक
- राजस्थानी प्रेम कहानीमारू के पास जा रहे ढोला की हत्या की साजिश: संगीत के कारण याद आई बचपन की शादी, पत्नी को छोड़कर निकला, एपिसोड-4
- LIVEचूरू में बाजारों में भरा पानी, सवाई-माधोपुर में झरने बहे: जयपुर के चौमूं में नदी की तरह बहा पानी; राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सोनम वांगचुक के पैटर्न में पुलिस ने अनशन से उठाया! राजस्थान यूनिवर्सिटी में जानें क्यों मचा हंगामा

सेटबैक विवाद में उदयपुर के फाइनेंसर की पीट-पीटकर हत्या, मारपीट का वीडियो आया सामने - udaipur financier murdered over illegal construction dispute

15,000 रुपये प्रति माह कमाने वाले राजस्थान के फुटवियर कारीगर को 6.78 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस कैसे मिला?


