नकली दवाओं का अंतरराज्यीय गिरोह: राजस्थान से यूपी में सप्लाई की जा रही थी नकली दवाएं
उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं का अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और पुलिस ने राजस्थान से नकली दवाएं बनाकर यूपी के जिलों में बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी में 24 लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद हुई हैं।

सौजन्य से:- Hindustan
नकली दवाओं का अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, यूपी में राजस्थान से स्पलाई की जा रही थी नकली दवाईयां
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और पुलिस ने राजस्थान से नकली दवाएं बनाकर यूपी के जिलों में बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया। इस गिरोह के आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी में 24 लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद हुई हैं।
सुशील सिंह, कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और पुलिस ने छापेमारी कर राजस्थान से नकली दवाएं बनाकर यूपी के कई जिलों में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। नकली दवाएं बनाने और बेचने वाले राजस्थान के मास्टरमाइंड समेत आठ आरोपियों के खिलाफ अमीनाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह गिरोह राजस्थान में बीपी, गैस, बुखार, सूजन, दर्द और कई एंटीबायोटिक दवाओं समेत 27 प्रकार की नकली दवाएं बनाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आपूर्ति कर रहा था। जांच में इन दवाओं की आपूर्ति के साक्ष्य भी मिले हैं। कार्रवाई के दौरान लखनऊ के अमीनाबाद और बीकेटी समेत गोंडा में छापेमारी कर करीब 24 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध दवाएं सील की गई हैं। इनमें से 27 दवाओं के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कई प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर बिक रही इन दवाओं के लेबल पर प्रिंटिंग और स्पेलिंग संबंधी गंभीर त्रुटियां मिलने से इनके नकली होने की आशंका जताई जा रही है。
छापेमारी का विवरण
8 और 9 जुलाई को औषधि निरीक्षक संदेश मौर्य और विवेक कुमार सिंह ने पुलिस के साथ अमीनाबाद स्थित एक अवैध गोदाम पर छापा मारा था, जहां भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाएं बिना किसी वैध लाइसेंस के भंडारित मिलीं। मौके पर मौजूद रंजीत सिंह जुल्का न तो औषधि लाइसेंस दिखा सके और न ही दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई बिल या अभिलेख पेश कर सके। पूछताछ में सामने आया कि वह विभिन्न लोगों से बिना बिल के कम कीमत पर दवाएं खरीदकर बाजार में बेचता था।
27 दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए भेजे
निरीक्षण में मिली 27 संदिग्ध दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। शेष दवाओं को सूचीबद्ध कर न्यायालय की अनुमति के बाद सील कर दिया गया। अकेले अमीनाबाद से सील की गई दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।
गोंडा में एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं का भंडारण मिला
बीकेटी में राज विक्रम सिंह के अवैध गोदाम पर भी कार्रवाई की गई, जहां से चार संदिग्ध नमूने एकत्र किए गए और करीब तीन लाख रुपये की दवाएं सील की गईं। वहीं गोंडा में अमन कशौंधन और अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गोंडा की कार्रवाई में एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं का अवैध भंडारण भी पकड़ में आया।
आवश्यक जानकारी
औषधि निरीक्षक के मुताबिक, जांच में मिले साक्ष्यों, लिखित बयानों और अन्य तथ्यों से साबित होता है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो नकली एवं अवैध दवाओं के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिना बिल क्रय-विक्रय का काम कर रहा था। जांच में इस नेटवर्क की कड़ियां राजस्थान से जुड़ी मिली हैं। आरोप है कि मुख्य अभियुक्त भूपेंद्र शर्मा और गुर्जर राजस्थान से नकली दवाएं बनाकर उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहे थे।
इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
मुख्य अभियुक्त राजस्थान निवासी भूपेंद्र शर्मा और गुर्जर नकली दवाएं बनाकर भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश में बेच रहे थे। इनके साथ ही प्रयागराज के वीरू सिंह चौहान, लखनऊ के राज विक्रम सिंह, गोंडा के अमन कशौंधन, सीतापुर के रिहान, वाराणसी के मिश्रा और रंजीत सिंह जुल्का के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अमीनाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सेहत के साथ हो रहा था खिलवाड़
नकली दवाओं का कारोबार करने वाले आरोपी लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे थे। छापेमारी में ब्लड प्रेशर, दर्द, बुखार, एलर्जी, पेट में जलन व गैस और कई एंटीबायोटिक दवाएं बरामद हुई हैं। ये दवाएं ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में थीं, लेकिन इनके नाम की स्पेलिंग में त्रुटियां पाई गईं, जिससे साफ है कि आरोपी नकली दवाओं को ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में बेच रहे थे। ऐसी दवाएं मरीजों को राहत देने के बजाय उनकी परेशानी बढ़ा सकती हैं।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


