होमक्राइमखाटू श्यामजी मंदिर में ठगों पर एक्शन, गिरोह का सरगना गिरफ्तार
क्राइम

खाटू श्यामजी मंदिर में ठगों पर एक्शन, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

खाटू श्यामजी मंदिर में ठगों पर एक्शन, गिरोह का सरगना गिरफ्तार सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर चल रही लपकागीरी और ठगी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफ़ाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना हंस…

ABP News के अनुसार5 सितंबर 2026 को 03:33 am बजे
खाटू श्यामजी मंदिर में ठगों पर एक्शन, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

सौजन्य से:- ABP News

खाटू श्यामजी मंदिर में ठगों पर एक्शन, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर चल रही लपकागीरी और ठगी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफ़ाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना हंसराज उर्फ टिक्कू को गिरफ्तार किया है.

राजस्थान के सीकर जिले में विश्वप्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में दर्शन के नाम पर चल रही लपकागीरी और ठगी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के सरगना हंसराज उर्फ टिक्कू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत मिले हैं.

खाटूश्याम जी थानाधिकारी इंद्राज मरोड़िया के नेतृत्व में गठित टीम ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से रुपये वसूलकर वीआईपी दर्शन करवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की. पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग स्वयं को पुजारी या पुजारी परिवार का सदस्य बताकर श्रद्धालुओं से संपर्क करते थे और कम समय में वीआईपी/प्रोटोकॉल दर्शन करवाने का विश्वास दिलाकर रुपये वसूल रहे थे.

पुलिस टीम ने भैरव पार्किंग गेट के पास से लपका गिरोह के सरगना हंसराज उर्फ टिक्कू (26 वर्ष, निवासी लाडपुर) को गिरफ्तार किया है. जांच में पाया गया कि कुछ गार्ड्स की मिलीभगत से यह धंधा पनप रहा था, जिसके बाद अब पुलिस उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

राजस्थान: सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में BJP का चुनावी दांव, केके गुप्ता की हुई एंट्री

बाबा पार्किंग प्रवेश द्वार बंद किया

मंदिर में लपकागिरी की शिकायतों के बाद बाबा पार्किंग प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मंदिर में लगे कुछ गार्ड्स कमेटी के विश्वास का गलत फायदा उठा रहे थे और उनके सदस्यों को धोखे में रखते हुए रुपये लेकर दर्शन करवा रहे थे. ऐसे गार्ड्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने के लिए मंदिर कमेटी को पत्र लिखा जाएगा.

पुलिस ने श्रद्धालुओं से की अपील

जिला पुलिस सीकर ने आम जनता और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनाधिकृत व्यक्तियों को वीआईपी दर्शन, प्रोटोकॉल दर्शन या शीघ्र दर्शन करवाने के नाम पर रुपये देकर दर्शन करने से बचें. इससे मेला और मंदिर की व्यवस्थाएं नकारात्मक रूप से प्रभावित हो रही हैं. रुपये लेकर विशेष दर्शन करवाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके.

पुलिस द्वारा गिरोह में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस प्रकरण में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जयपुर में जन्माष्टमी की धूम! पीली ड्रेस में कान्हा बनकर आए नन्हे बच्चे

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें