होमक्राइमनिकाय चुनाव पर गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा-जनता ढाई साल के काम का हिसाब मांग रही
क्राइम

निकाय चुनाव पर गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा-जनता ढाई साल के काम का हिसाब मांग रही

निकाय चुनाव पर गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा-जनता ढाई साल के काम का हिसाब मांग रही पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और दबाव बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर…

ETV Bharat के अनुसार5 सितंबर 2026 को 11:33 am बजे
निकाय चुनाव पर गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा-जनता ढाई साल के काम का हिसाब मांग रही

सौजन्य से:- ETV Bharat

निकाय चुनाव पर गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा-जनता ढाई साल के काम का हिसाब मांग रही

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और दबाव बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है.

Published : September 5, 2026 at 4:10 PM IST

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है. प्रदेश में 309 नगर निकाय चुनावों में सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे पर अशोक गहलोत ने कहा कि अगर ढाई साल में काम किया होता तो आज रोड शो करने की जरूरत नहीं पड़ती.

गहलोत ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर भाजपा और भजनलाल सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए. गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव में हार के डर से भाजपा ने पार्टी संगठन से लेकर पूरी सरकारी मशीनरी को चुनाव मैदान में उतार दिया है. भाजपा के केंद्रीय संगठन महामंत्री से लेकर महाराष्ट्र और कई राज्यों के मंत्री और विधायक राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद बड़े शहरों में रोड शो कर रहे हैं.

जनता सरकार से हिसाब मांग रही: गहलोत ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने अपने ढाई साल के शासन में शहरों में काम किया होता तो उसे चुनाव जीतने के लिए इतनी ताकत झोंकने की जरूरत क्यों पड़ती? उन्होंने कहा कि जनता अब भाषण और रोड शो नहीं बल्कि ढाई साल के काम का हिसाब मांग रही है.

नगरीय निकाय चुनावों में हार के भय से भाजपा ने पार्टी और सरकारी मशीनरी के सभी तंत्र सक्रिय कर दिए हैं। भाजपा के केन्द्रीय संगठन महामंत्री, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के मंत्री और विधायक राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री भी बड़े शहरों में रोड शो कर रहे हैं। सरकारी मशीनरी…

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 5, 2026

विपक्षी उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा: पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि नगरीय निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल विपक्षी उम्मीदवारों पर दबाव बनाने और उन्हें धमकाने के लिए किया जा रहा है. भाजपा अपनी जीत के लिए सभी तरह के अलोकतांत्रिक तौर-तरीके अपना रही है. चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इसमें जनता के बीच जाकर अपने काम के आधार पर वोट मांगना चाहिए. सरकार को अपने ढाई साल के शासन में किए गए कामों को जनता के सामने रखना चाहिए.

महापौर और चेयरमैन चुनाव में 7 दिन के अंतर पर भी उठाए सवाल: गहलोत ने निकाय चुनाव परिणाम के बाद महापौर और चेयरमैन के चुनाव के लिए दिए गए 7 दिन के अंतराल पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पहले पार्षद चुनाव के परिणाम आने के दो-तीन दिन में ही मेयर और चेयरमैन का चुनाव हो जाता था, लेकिन इस बार 7 दिन का समय दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इतना समय दिए जाने से सत्ताधारी दल को खरीद-फरोख्त का मौका मिल सकता है. गहलोत ने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताते हुए भाजपा पर चुनावी जीत के लिए हर संभव तरीका अपनाने का आरोप लगाया.

हमारी सरकार ने 10 लाख से अधिक पट्टे दिए थे: गहलोत ने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि उसने अपने ढाई साल के शासन में कितने आवासीय पट्टे दिए हैं, जबकि हमारी सरकार ने 5 साल में 10 लाख से अधिक लोगों को पट्टे जारी करके उनको संपत्ति का मालिकाना अधिकार दिया था.

पढ़ें: गहलोत का दावा: 'राजस्थान में अभी से कांग्रेस के पक्ष में माहौल, सरकार नाकारा और निकम्मी'

विकास के काम गिनाए भजनलाल सरकार: गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के सामने बताना चाहिए कि ढाई साल के शासन में शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था में कितना सुधार हुआ है, कितने फ्लाईओवर और अंडरपास ऐसे हैं जिनका काम भाजपा सरकार में शुरू हुआ और इस कार्यकाल में पूरा हो गया. जलभराव की समस्या का क्या समाधान किया गया?. सफाई कर्मियों की भर्ती क्यों लंबित है?. इन सभी सवालों का जवाब जनता को देना चाहिए.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें