गुरुग्राम में फिर लगा जाम, बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर घंटों से ट्रैफिक में फंसे लोग
गुरुग्राम में फिर लगा जाम, बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर घंटों से ट्रैफिक में फंसे लोग एक बार फिर से गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) पर भारी जाम की स्थिति देखने को मिली. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गुरुग्राम में फिर लगा जाम, बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर घंटों से ट्रैफिक में फंसे लोग
एक बार फिर से गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) पर भारी जाम की स्थिति देखने को मिली. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी ही.
Published : July 9, 2026 at 12:29 PM IST
गुरुग्राम: बारिश के बाद एक बार फिर से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) पर भारी जाम की स्थिति देखने को मिली. दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
राजीव चौक से सरहौल टोल तक धीमी रही रफ्तार: जाम के चलते गुरुग्राम के राजीव चौक से लेकर सरहौल टोल प्लाजा तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए. सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई.
यात्रियों को करना पड़ा इंतजार: धीमी रफ्तार के कारण ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लगा. जाम की वजह से कई वाहन चालक लंबे समय तक ट्रैफिक में फंसे रहे.
ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे. पुलिसकर्मी लगातार यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने का प्रयास करते रहे ताकि जाम को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके. गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि NH-48 पर 24×7 विशेष तैनाती की गई है. अहम जगहों पर 260 अतिरिक्त कर्मचारी, 5 क्रेन, 2 हाइड्रा, 1 एम्बुलेंस, 17 राइडर्स और 6 चार-पहिया वाहन तैनात किए गए हैं. NH-48 पर 2 और 3-पहिया वाहनों की मनाही है. इनको सर्विस रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


