राजस्थान विधानसभा का आखिरी दिन हंगामेदार रहने के आसार; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेसी
राजस्थान विधानसभा का आखिरी दिन हंगामेदार रहने के आसार; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेसी सरकारी स्कूलों की मरम्मत से जुड़े सवाल भी प्रश्नकाल में उठेंगे। स्कूलों में मीडिया एंट्री के विवाद के बीच भवनों की…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान विधानसभा का आखिरी दिन हंगामेदार रहने के आसार; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेसी
सरकारी स्कूलों की मरम्मत से जुड़े सवाल भी प्रश्नकाल में उठेंगे। स्कूलों में मीडिया एंट्री के विवाद के बीच भवनों की स्थिति और मरम्मत से जुड़े सवाल भी सरकार के लिए चुनौती बन सकते हैं।
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। दूसरे दिन सदन में कई मुद्दों को लेकर हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस विधायक स्कूलों में मीडिया कवरेज और वीडियो बनाने पर लगाई गई पाबंदी का मुद्दा उठाएंगे। कांग्रेस की ओर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।
कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को इस मुद्दे के विरोध में मूक-बधिर स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च किया था। इसके बाद विधायक विधानसभा के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही में भी हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में आज इस मुद्दे को लेकर विधानसभा के अंदर भी टकराव के हालात बन सकते हैं।
प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद विधायी कामकाज
मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल होगा। इसके बाद विभिन्न विभागों की सप्लीमेंटरी डिमांड्स सदन में रखी जाएंगी और उन्हें पारित करवाया जाएगा। इसके बाद विनियोग संख्या-3 विधेयक पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद इसे भी सदन से पारित करवाया जाएगा।
आखिरी दिन होने के कारण सरकार का फोकस लंबित विधायी और वित्तीय कामकाज पूरा करने पर रहेगा, वहीं विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
UCC बिल आज की कार्यसूची से बाहर
समान नागरिक संहिता यानी UCC बिल को लेकर भी तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। विधानसभा में आज UCC बिल पेश किए जाने की संभावना कम है। गुरुवार को सरकारी मुख्य सचेतक ने संकेत दिया था कि UCC बिल को सदन में रखा जाएगा, लेकिन शुक्रवार की कार्यसूची में इसका उल्लेख नहीं है।
ऐसे में माना जा रहा है कि UCC बिल को फिलहाल टाला जा सकता है। मौजूदा विधानसभा सत्र केवल दो दिन का रखा गया है। सरकार नवंबर में विधानसभा का अगला सत्र बुला सकती है। इसी दौरान UCC बिल के साथ ट्री प्रोटेक्शन बिल को भी सदन में लाकर पारित कराने की तैयारी की जा सकती है।
द्रव्यवती नदी पर एलिवेटेड रोड का मुद्दा भी उठेगा
प्रश्नकाल के दौरान राजस्थान से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने द्रव्यवती नदी पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से जुड़ा सवाल लगाया है। जयपुर से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार के जवाब के दौरान सदन में चर्चा होने की संभावना है।
द्रव्यवती नदी और उसके आसपास के विकास कार्य लंबे समय से जयपुर की राजनीति में अहम मुद्दा रहे हैं। ऐसे में विपक्ष सरकार से योजना, लागत और मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल कर सकता है।
खाद-बीज संकट और स्कूलों की मरम्मत पर भी सरकार को घेरने की तैयारी
राजस्थान में खाद और बीज की उपलब्धता का मुद्दा भी विधानसभा में उठने वाला है। कांग्रेस विधायक प्रमोद जैन भाया ने खाद-बीज संकट से जुड़ा सवाल लगाया है। किसानों से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार से उपलब्धता, वितरण और मांग के मुकाबले आपूर्ति की स्थिति को लेकर जवाब मांगा जा सकता है।
इसके अलावा सरकारी स्कूलों की मरम्मत से जुड़े सवाल भी प्रश्नकाल में उठेंगे। स्कूलों में मीडिया एंट्री के विवाद के बीच भवनों की स्थिति और मरम्मत से जुड़े सवाल भी सरकार के लिए चुनौती बन सकते हैं।
कुल मिलाकर राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन सरकार जहां जरूरी विधायी और वित्तीय कामकाज निपटाने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। शिक्षा विभाग, स्कूलों में मीडिया कवरेज पर रोक, खाद-बीज संकट और जयपुर की द्रव्यवती नदी से जुड़े सवालों पर सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। वहीं UCC बिल कार्यसूची में शामिल नहीं होने से इसके आज पेश होने पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में सीजेपी की स्कूल निरीक्षण टीम के साथ ग्रामीणों की झड़प

CJP वाले आशुतोष रांका को पीट-पीटकर कर भगाया, जयपुर में गांववालों ने जानें क्यों दौड़ाया

Rajasthan Assembly Session: सदन में आज फिर हंगामे के आसार, विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी


