होमक्राइमजयपुर में मर्डर: ठेकेदार से पैसे मांगने गए युवक की सरिए से पीटकर हत्या, हिरासत में आरोपी
क्राइम

जयपुर में मर्डर: ठेकेदार से पैसे मांगने गए युवक की सरिए से पीटकर हत्या, हिरासत में आरोपी

जयपुर में मर्डर: ठेकेदार से पैसे मांगने गए युवक की सरिए से पीटकर हत्या, हिरासत में आरोपी जयपुर के मुहाना में बकाया पैसे के विवाद में 25 वर्षीय युवक सचिन की बेरहमी से हत्या कर दी गई. Published : August 17, 2026 at 2:00 PM…

ETV Bharat के अनुसार17 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
जयपुर में मर्डर: ठेकेदार से पैसे मांगने गए युवक की सरिए से पीटकर हत्या, हिरासत में आरोपी

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में मर्डर: ठेकेदार से पैसे मांगने गए युवक की सरिए से पीटकर हत्या, हिरासत में आरोपी

जयपुर के मुहाना में बकाया पैसे के विवाद में 25 वर्षीय युवक सचिन की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Published : August 17, 2026 at 2:00 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में आपसी कहासुनी और मारपीट में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक और उसका दोस्त शराब पार्टी करने के बाद एक शख्स से रुपए मांगने गए थे. इस बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया. आपसी मारपीट में सिर में सरिए की चोट लगने से युवक की मौत हो गई. मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया, सीकर के नीमकाथाना निवासी 25 वर्षीय सचिन वर्मा की मौत हुई है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है. हत्या के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है. जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है. यह घटना रविवार रात की है.

दोस्त मांगता था ठेकेदार से काम के रुपए: उन्होंने बताया, सचिन मुंबई में टाइल्स फिटिंग का काम करता है. उसका दोस्त हैप्पी जयपुर में टाइल्स का काम करता है. सचिन रविवार शाम को हैप्पी के पास आया था. रिंग रोड पर स्थित किराए के कमरे में दोनों ने शराब पार्टी की. इस बीच हैप्पी ने सचिन को बताया कि ठेकेदार बुद्धराम उसके काम के रूप नहीं दे रहा है. दोनों पास में ही रहने वाले ठेकेदार के पास रुपए मांगने गए. इस दौरान कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया. मारपीट में सरिए की चोट लगने से सचिन अचेत हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- ओपन जेल के बंदी गंगासहाय की हत्या का मास्टरमाइंड आयुष गिरफ्तार, वारदात से पहले नेपाल भागा, जयपुर आते ही पुलिस ने दबोचा

महज 1300 रुपए के विवाद में जान गई: अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि हैप्पी ठेकेदार बुद्धराम से टाइल्स फिटिंग के काम के करीब दो हजार रुपए मांगता है, जिसमें से कुछ रुपए उसने दे दिए और करीब 1300 रुपए और देने हैं. इसी रकम को लेकर कहासुनी हुई और बात आपसी मारपीट तक पहुंच गई. ठेकेदार बुद्धराम और उसके दो भतीजों ने सचिन और हैप्पी से मारपीट की. इस दौरान सरिए से सचिन के सिर में चोट लग गई और वह अचेत होकर गिर गया. इस बीच हैप्पी मौके से भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने बुद्धराम और उसके भतीजे कृष्ण को हिरासत में लिया है. एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है.

आज मुंबई वापसी का टिकट था सचिन का: जांच में सामने आया है कि सचिन मुंबई में टाइल्स फिटिंग का काम करता है. उसे आज मुंबई वापस जाना था. उसका ट्रेन का टिकट था. इससे पहले रात को हुए झगड़े में सिर में सरिए की चोट लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और एफएसएल टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूछताछ और अनुसंधान के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- ANTF की कामयाबी: भीलवाड़ा में दो जवानों की हत्या करने वाला मोस्ट वांटेड तस्कर उदयपुर में मॉल से दबोचा गया

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें