होमक्राइमजयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
क्राइम

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन Jaipur Airport Accident: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर NCC का माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से टकरा गया. पायलट और ट्रेनी कैडेट सुरक्षित हैं. जयपुर इंटर…

ABP News के अनुसार17 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

Jaipur Airport Accident: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर NCC का माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से टकरा गया. पायलट और ट्रेनी कैडेट सुरक्षित हैं.

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से टक्कर हो गई. हादसा उस समय हुआ जब विमान हैंगर से हवाई पट्टी की ओर जा रहा था.

हादसे के समय माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट में पायलट और एक ट्रेनी NCC कैडेट मौजूद थे. दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई. एयरपोर्ट परिसर में विमान की ग्राउंड मूवमेंट के दौरान यह टक्कर हुई.

ये भी पढ़ें: 'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज

लापरवाही की आशंका, जांच शुरू

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह लापरवाही हो सकती है. हालांकि, घटना के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा. एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है. टक्कर के बाद माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट को तकनीकी जांच के लिए रखा गया है. जांच पूरी होने और विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही इसे दोबारा उड़ाने की अनुमति दी जाएगी.

टल गया बड़ा हादसा

इस घटना में पायलट और NCC कैडेट के सुरक्षित रहने से राहत की बात है. एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में विमान और ग्राउंड वाहन की टक्कर को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीरता से देखा जा रहा है. अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विमान की मूवमेंट के दौरान ग्राउंड हैंडलिंग वाहन वहां कैसे पहुंचा और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें