होमराजनीतिराजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का मेगा प्रचार प्लान: सीएम समेत केंद्रीय नेता संभालेंगे मोर्चा; निगमों पर फोकस
राजनीति

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का मेगा प्रचार प्लान: सीएम समेत केंद्रीय नेता संभालेंगे मोर्चा; निगमों पर फोकस

{"_id":"6a9b91d9c534fce2340b2b3e","slug":"bjp-unveils-mega-campaign-plan-for-rajasthan-civic-polls-cm-bhajanlal-sharma-to-hold-roadshows-across-10-municipal-corporations-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4689939-2026-09-05","typ…

Amar Ujala के अनुसार5 सितंबर 2026 को 07:33 am बजे
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का मेगा प्रचार प्लान: सीएम समेत केंद्रीय नेता संभालेंगे मोर्चा; निगमों पर फोकस

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a9b91d9c534fce2340b2b3e","slug":"bjp-unveils-mega-campaign-plan-for-rajasthan-civic-polls-cm-bhajanlal-sharma-to-hold-roadshows-across-10-municipal-corporations-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4689939-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का मेगा प्रचार प्लान: सीएम समेत केंद्रीय नेता संभालेंगे मोर्चा; निगमों पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का मेगा प्रचार प्लान: सीएम समेत केंद्रीय नेता संभालेंगे मोर्चा; निगमों पर फोकस

Sat, 05 Sep 2026 11:50 AM IST

जयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Sat, 05 Sep 2026 11:50 AM IST

सार

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पांच दिनों में प्रदेश के अलग-अलग नगर निगम क्षेत्रों में रोड शो करेंगे, जबकि केंद्रीय और प्रदेश स्तर के कई नेता भी प्रचार की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान का विशेष प्लान तैयार किया है। टिकट वितरण से लेकर बागी प्रत्याशियों को मनाने तक सत्ता और संगठन के स्तर पर समन्वय के बाद अब पार्टी ने चुनाव प्रचार को धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।

सीएम भजनलाल अलग-अलग क्षेत्रों में रोड शो करेंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अगले पांच दिनों में प्रदेश के अलग-अलग नगर निगम क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शनिवार को भीलवाड़ा और उदयपुर में रोड शो करेंगे। रविवार को बीकानेर, अजमेर और जोधपुर में प्रचार करेंगे। इसके बाद 7 सितंबर को भरतपुर और अलवर, 8 सितंबर को पाली और कोटा तथा 9 सितंबर को जयपुर में रोड शो प्रस्तावित है।

बड़ी तैयारी में जुटी भाजपा

राजनीतिक तौर पर मुख्यमंत्री के रोड शो को भाजपा की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बड़े स्तर पर हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा सरकार के कामकाज, स्थानीय विकास और शहरों से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाने की तैयारी में है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- राजस्थान: निकाय चुनाव में ओवैसी-बेनीवाल की जुगलबंदी से सियासी हलचल, क्या कांग्रेस के वोट बैंक में लगेगी सेंध?

केंद्रीय नेताओं को भी मैदान में उतारने की तैयारी

भाजपा ने निकाय चुनाव को केवल स्थानीय नेताओं के भरोसे नहीं छोड़ने की रणनीति बनाई है। पार्टी केंद्रीय और राष्ट्रीय स्तर से जुड़े नेताओं को भी अलग-अलग नगर निकाय क्षेत्रों में प्रचार के लिए उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सतीश पूनिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी और भूपेंद्र यादव सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं। दिल्ली से राजस्थान पहुंच रहे भाजपा नेता लगातार निकाय क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। जनसभाओं के साथ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में प्रत्याशियों की स्थिति, स्थानीय राजनीतिक समीकरण और चुनावी माहौल का फीडबैक लिया जा रहा है।

मदन राठौड़ भी संभालेंगे मोर्चा

मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। राठौड़ 5 सितंबर से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 5 सितंबर को वे अजमेर और नागौर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 6 सितंबर को फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें