होमराजनीतिजयपुर नगर निगम चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज माली-सैनी समाज ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान
राजनीति

जयपुर नगर निगम चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज माली-सैनी समाज ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

जयपुर नगर निगम चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज माली-सैनी समाज ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान जयपुर के सिविल लाइंस और किशनपोल में टिकट न मिलने से नाराज माली-सैनी समाज ने नगर निगम चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है. Published…

ETV Bharat के अनुसार6 सितंबर 2026 को 03:33 pm बजे
जयपुर नगर निगम चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज माली-सैनी समाज ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर नगर निगम चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज माली-सैनी समाज ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

जयपुर के सिविल लाइंस और किशनपोल में टिकट न मिलने से नाराज माली-सैनी समाज ने नगर निगम चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है.

Published : September 6, 2026 at 8:39 PM IST

जयपुर: राजनीतिक प्रतिनिधित्व में कथित अनदेखी के विरोध में जयपुर के माली-सैनी समाज ने नगर निगम चुनाव में सिविल लाइंस और किशनपोल विधानसभा क्षेत्रों में मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है. समाज का आरोप है कि बड़ी संख्या में मतदाता होने के बावजूद इस बार दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने समाज को नगर निगम चुनाव में सिविल लाइंस और किशनपोल विधानसभा क्षेत्रों से एक भी टिकट नहीं दिया. इसके विरोध में समाज की ओर से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बहिष्कार का संदेश पहुंचाने के लिए होर्डिंग-बैनर लगाते हुए जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया गया है.

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 हजार मतदाता: सैनी समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में करीब 30 हजार और किशनपोल में करीब 15 हजार माली-सैनी मतदाता हैं. समाज के अशोक कुमार पुष्प ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में समाज के कुल मिलाकर करीब 45 हजार मतदाता हैं. इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व न मिलना समाज के लिए चिंता और नाराजगी का विषय है.

इसे भी पढ़ें- अंता उपचुनाव: सांकली गांव में मतदान बहिष्कार के बीच एक वोट डला, ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठे निर्दलीय मीणा

2020 में मिले थे पांच टिकट, इस बार एक भी नहीं: अशोक कुमार पुष्प ने कहा कि 2020 के नगर निगम चुनाव में सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने माली-सैनी समाज को चार टिकट और भाजपा ने एक टिकट दिया था. इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की ओर से समाज को एक भी टिकट नहीं दिया गया. प्रतिनिधियों ने इसे राजनीतिक भागीदारी की अनदेखी बताते हुए कहा कि इसी के विरोध में मतदान बहिष्कार का फैसला लिया गया है.

50 होर्डिंग-बैनर लगाए, 200 और लगाने की तैयारी: समाज की ओर से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान बहिष्कार के करीब 50 होर्डिंग और बैनर लगाए जा चुके हैं. इसके अलावा गली-मोहल्लों में करीब 200 और होर्डिंग-बैनर लगाने की तैयारी है. वार्ड स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया है. साथ ही समाज के मतदाताओं से अपील की गई है कि यदि कोई मतदाता मतदान करना चाहता है, तो वह किसी प्रत्याशी या राजनीतिक दल के पक्ष में वोट देने के बजाय 'नोटा' का विकल्प चुनकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा सकता है.

इसे भी पढ़ें- पानी की मांग को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन, मतदान बहिष्कार की चेतावनी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें