होमक्राइमराजस्थान पुलिस का शहर में छापा, डुप्लीकेट जास्मीन मेहंदी कोन बनाने का खुलासा
क्राइम

राजस्थान पुलिस का शहर में छापा, डुप्लीकेट जास्मीन मेहंदी कोन बनाने का खुलासा

राजस्थान पुलिस का शहर में छापा, डुप्लीकेट जास्मीन मेहंदी कोन बनाने का खुलासा कन्नौज में राजस्थान पुलिस ने मेहंदी कोन के डुप्लीकेट पैकिंग के मामले में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस की मदद से एक मेहंदी कारखाने से 50 गट्ठर मेह…

Hindustan के अनुसार1 अगस्त 2026 को 09:15 pm बजे
राजस्थान पुलिस का शहर में छापा, डुप्लीकेट जास्मीन मेहंदी कोन बनाने का खुलासा

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान पुलिस का शहर में छापा, डुप्लीकेट जास्मीन मेहंदी कोन बनाने का खुलासा

कन्नौज में राजस्थान पुलिस ने मेहंदी कोन के डुप्लीकेट पैकिंग के मामले में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस की मदद से एक मेहंदी कारखाने से 50 गट्ठर मेहंदी कोन और कच्चा माल जब्त हुआ। पांच मजदूरों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि कारखाने के संचालक की तलाश जारी है।

कन्नौज। राजस्थान की मशहूर मेहंदी कोन की कथित डुप्लीकेट पैकिंग कर बाजार में सप्लाई किए जाने की शिकायत पर शनिवार को राजस्थान पुलिस ने शहर में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस की मदद से शहर के मोहल्ला हाजीगंज कला स्थित एक मेहंदी कारखाने पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 गट्ठर मेहंदी कोन और बड़ी मात्रा में कच्चा माल सील कर दिया गया। मौके पर काम कर रहे पांच मजदूरों से पूछताछ के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि कारखाना संचालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के बारा जिले के नयापुरा बावड़ी क्षेत्र में संचालित एक मेहंदी कंपनी के प्रोपराइटर मुकेश चंद्र दुबे निवासी न्यू कुशालपुर, दयालबाग (आगरा) को शिकायत मिली थी कि उनकी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट मेहंदी कोन बाजार में बेचे जा रहे हैं।

निजी स्तर पर जांच कराने के बाद उन्होंने बारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बाद राजस्थान के बारा थाने के उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह, खेमराज और आरक्षी शाकिब शनिवार को कन्नौज पहुंचे। सदर कोतवाली पुलिस के सहयोग से तलैया चौकी क्षेत्र के मोहल्ला हाजीगंज कला स्थित साहिल के कारखाने पर छापा मारा गया। पुलिस को कारखाने में पांच मजदूर मेहंदी कोन की पैकिंग करते मिले। पुलिस ने कारखाने में रखे करीब 50 गत्ता तैयार मेहंदी कोन तथा बोरों में भरा कच्चा माल सील कर दिया। तीन मंजिला इमारत के एक बड़े हाल में संचालित इस कारखाने को भी सील कर दिया गया। पूछताछ के बाद मजदूरों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी साहिल मौके से फरार मिला। उसकी तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें