अब मानेसर से जयपुर तक बिना रुके होगा सफर, शाहजहांपुर टोल प्लाजा भी हुआ बैरियर-फ्री - delhijaipur nh48 shahjahanpur toll now barrierfree with mlff
अब मानेसर से जयपुर तक बिना रुके होगा सफर, शाहजहांपुर टोल प्लाजा भी हुआ बैरियर-फ्री दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-48 पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग प्रणाली लागू हो गई है, जिससे मानेसर स…

सौजन्य से:- Jagran
अब मानेसर से जयपुर तक बिना रुके होगा सफर, शाहजहांपुर टोल प्लाजा भी हुआ बैरियर-फ्री
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-48 पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग प्रणाली लागू हो गई है, जिससे मानेसर से जयपुर तक का ...और पढ़ें
HighLights
- शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर MLFF प्रणाली लागू।
- मानेसर से जयपुर तक का सफर बैरियर-फ्री।
- FASTag और ANPR से ऑटोमैटिक टोल वसूली।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-48 पर राजस्थान के शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो MLFF टोलिंग प्रणाली सफलतापूर्वक लागू कर दी है।
इसके साथ ही मानेसर से जयपुर तक का सफर अब पूरी तरह बैरियर-फ्री हो गया है और वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इससे पहले इसी कॉरिडोर पर दौलतपुरा और मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर भी MLFF प्रणाली लागू की जा चुकी है। शाहजहांपुर इसके बाद इस मार्ग का तीसरा बैरियर-फ्री टोल प्लाजा बन गया है।
बिना रुके पार कर सकेंगे टोल
नई प्रणाली के तहत वाहनों से टोल वसूली ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन ANPR तकनीक और FASTag आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम के जरिए होगी। इससे वाहन बिना रुके टोल पार कर सकेंगे, जिससे यात्रा का समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी और टोल प्लाजा पर वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।
NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने FASTag में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखें। यदि किसी वाहन का FASTag अमान्य, निष्क्रिय या उसमें पर्याप्त बैलेंस नहीं होगा तो संबंधित वाहन मालिक को इलेक्ट्रॉनिक नोटिस जारी किया जाएगा।
टोल संग्रह व्यवस्था बनेगी और पारदर्शी
ई-नोटिस मिलने के 72 घंटे के भीतर सामान्य टोल शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर संबंधित वाहन श्रेणी के लिए सामान्य टोल शुल्क का दोगुना भुगतान करना पड़ेगा। ई-नोटिस को https://nhfeenotice.parivahan.gov.in पोर्टल पर देखा और भुगतान किया जा सकता है।
NHAI के अनुसार, MLFF प्रणाली से टोल संग्रह व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी, भौतिक टोल प्लाजा के संचालन पर होने वाला खर्च कम होगा और देशभर में टोल संचालन की दक्षता में सुधार होगा।
यह पहल केंद्र सरकार की 'ईज ऑफ ट्रैवल', 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें- 'राजमार्ग यात्रा' ऐप से आसान हुआ हाईवे का सफर: ऑनलाइन बनेगा लोकल पास, टोल का चक्कर होगा खत्म
यह भी पढ़ें- बिहार में NHAI की नई सुविधा, 'राजमार्ग यात्रा' एप से बनाएं डिजिटल लोकल पास, सफर होगा आसान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती

उदयपुर सीएम भजनलाल शर्मा बोले- उदयपुर राजस्थान का कश्मीर, हमारी संस्कृति में प्रकृति के साथ पर्यावरण का बड़ा महत्व

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र जल्द शुरू, सरकार मुख्य बिल लाने की योजना बना रही


