जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी पर सेंट्रल जेल में ब्लेड से हमला
जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी पर सेंट्रल जेल में ब्लेड से हमला जेल के अस्पताल से दवा लेने जा रहे बंदी पर ब्लेड हमले से आई कई जगह चोटें, सिर पर गहरा कट. पांच टांके आए. Published : July 10, 2026 at 8:08 PM IST…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी पर सेंट्रल जेल में ब्लेड से हमला
जेल के अस्पताल से दवा लेने जा रहे बंदी पर ब्लेड हमले से आई कई जगह चोटें, सिर पर गहरा कट. पांच टांके आए.
Published : July 10, 2026 at 8:08 PM IST
जोधपुर: सेंट्रल जेल में बंदियों की आपसी अदावत के चलते एक बंदी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. जिस बंदी पर हमला हुआ, वह गत माह 12वीं रोड चौराहे पर गैंगवार में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विक्की फाइटर की हत्या का आरोपी है. उसने रातानाडा थाने में हमले का मामला दर्ज कराया है.
रातानाडा थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि चोटिल बंदी विश्वास तेजी की रिपोर्ट पर थाने में मामला दर्ज कर लिया है. इसका विस्तृत अनुसंधान शुरू कर दिया. बंदी विश्वास तेजी गुरुवार को जेल के अस्पताल से दवाई लेने जा रहा था. तभी लक्की उर्फ गोलची नामक बंदी ने धारदार ब्लेड से हमला कर दिया. इससे विश्वास के कई जगह चोटें आई है. उसके सिर पर गहरा कट भी लगा. उसके पांच टांके आए हैं.
आपसी रंजिश में हमला: बंदी विश्वास तेजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उस पर लक्की उर्फ गोलची, अविनाश समेत अन्य ने हमला किया. ये सब राहुल हंस उर्फ मोंटी के लोग हैं, जो जेल के 7 नंबर वार्ड में रहते हैं. राहुल की उससे रंजिश है इसलिए यह हमला करवाया है.
विक्की की हत्या के 15 आरोपी: 20 जून की रात जोधपुर के 12वीं रोड चौराहा से बॉम्बे मोटर चौराहा के बीच हिस्ट्रीशीटर विक्की फाइटर और उसके साथी अपनी गाड़ी ठीक करा रहे थे. इस दौरान उन पर एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर विक्की को गोली मारी. उसके बाद गिरने पर ताबड़तोड़ डंडों से वार किया. विक्की की मौत हो गई. पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें विशाल तेजी शामिल था. सभी 15 आरोपी जेल में हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


