होमक्राइममहिलाओं से संबंध बनाकर करोड़ों की ठगी, उज्जैन पुलिस के हत्थे चढ़ा जयपुर का आरोपी
क्राइम

महिलाओं से संबंध बनाकर करोड़ों की ठगी, उज्जैन पुलिस के हत्थे चढ़ा जयपुर का आरोपी

महिलाओं से संबंध बनाकर करोड़ों की ठगी, उज्जैन पुलिस के हत्थे चढ़ा जयपुर का आरोपी महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर देता था शादी का झांसा,अच्छी खासी रकम ऐंठकर हो जाता था फरार, बिजनेसमैन की बेटी से ठगे 1.27 करोड़. By ETV Bha…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
महिलाओं से संबंध बनाकर करोड़ों की ठगी, उज्जैन पुलिस के हत्थे चढ़ा जयपुर का आरोपी

सौजन्य से:- ETV Bharat

महिलाओं से संबंध बनाकर करोड़ों की ठगी, उज्जैन पुलिस के हत्थे चढ़ा जयपुर का आरोपी

महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर देता था शादी का झांसा,अच्छी खासी रकम ऐंठकर हो जाता था फरार, बिजनेसमैन की बेटी से ठगे 1.27 करोड़.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 9:15 AM IST

|Updated : August 21, 2026 at 10:01 AM IST

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिलाओं से संबंध बनाकर करोड़ों की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उज्जैन पुलिस ने जयपुर के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे संबंध बनाता था और उन्हें शादी का झांसा देकर अच्छी खासी रकम भी ठग लेता था. आरोपी ने इस तरह से कुल 1.27 करोड़ रु से ज्यादा की ठगी की, जिसका उज्जैन पुलिस ने खुलासा किया है.

बिजनेसमैन की बेटी से ठगी

उज्जैन निवासी महिला ने 13 मई 2026 को माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने जयपुर मानसरोवर निवासी मनीष पर आरोप लगाए कि उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपए ले लिए. इसके बाद आरोपी शादी टालता रहा और मार्च 2026 में शादी से साफ इनकार कर दिया. जब महिला ने शादी के लिए मनीष पर दबाव बनाया तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया, और फरार हो गया, जिसके बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

कई महिलाओं से संबंध बनाकर की ठगी

उज्जैन की माधवनगर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस तरह कई महिलाओं से ठगी की. वह अपना ठिकाना बदलकर किराए के घरों में रहता था और महिलाओं से बातचीत कर उनसे नजदीकी बढ़ाता था. इसके बाद शादी करने का वादा कर महिलाओं से मोटी रकम ले लेता था. पुलिस ने जयपुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- महंगे शौक करने लड़की ने चुराए मां के जेवर, बॉयफ्रेंड को देकर ले लिया लोन, फिर हुआ ये खुलासा

ज्वेलरी की दुकान पर हुई थी मुलाकात

एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, '' आरोपी पर महिला ने दुष्कर्म के आरोप भी लगाए हैं. महिला ने बताया कि आरोपी ज्वेलरी की शॉप चलाता था और वह किसी ज्वेलरी के सिलसिले में उस दुकान पर गई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी. तकरीबन 4 महीन आरोपी पीड़ित महिला के संपर्क में रहा, इस दौरान उसने महिला के करोड़ो रु खर्च करा दिए और उससे शादी का भी वादा किया. इस तरह आरोपी ने अन्य कई महिलाओं से ठगी की है, जिसकी जांच की जा रही है.

एसपी ने किया मामले का खुलासा

एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए कहा बताया, '' मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और जयपुर निवासी मनीष को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने पूछताछ और बरामदगी के लिए आरोपी की पुलिस अभिरक्षा ली. पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर नकदी, दो महंगे मोबाइल फोन और ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए खरीदा गया सामान जब्त किया गया है जांच पड़ताल लगातार जारी है.''

पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपी मध्यप्रदेश के धार, नीमच में भी युवतियों के संपर्क में आया और उनसे भी लाखों रु ऐंठे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितनी और महिलाओं को इसी तरीके से अपना शिकार बनाया हुआ है और कितना पैसा ऐंठ चुका है.

पुलिस खंगाल रही आरोपी का पूरा नेटवर्क

थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने कहा, '' मामले में अब जांच सिर्फ एक महिला से हुई कथित ठगी तक सीमित नहीं है, पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, ऑनलाइन खरीदारी, पैसों के लेन-देन और उसके संपर्क में रही महिलाओं से जुड़े संभावित सुराग खंगाल रही है. इससे यह पता चल सकेगा कि आरोपी ने इस तरीके से और कितनी महिलाओं को निशाना बनाया और ठगी की रकम का इस्तेमाल कहां किया.''

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें