होमक्राइमकोटा: करंट की चपेट से दो बच्चों की मौत, पड़ोसी की छत से फैल गया था करंट
क्राइम

कोटा: करंट की चपेट से दो बच्चों की मौत, पड़ोसी की छत से फैल गया था करंट

कोटा: करंट की चपेट से दो बच्चों की मौत, पड़ोसी की छत से फैल गया था करंट किशोरपुरा थाना इलाके में एक मकान में करंट फैलने से दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि एक झुलस गया. Published : June 28, 2026 at 10:19 PM IST कोटा: शहर की…

ETV Bharat के अनुसार29 जून 2026 को 03:59 am बजे
कोटा: करंट की चपेट से दो बच्चों की मौत, पड़ोसी की छत से फैल गया था करंट

सौजन्य से:- ETV Bharat

कोटा: करंट की चपेट से दो बच्चों की मौत, पड़ोसी की छत से फैल गया था करंट

किशोरपुरा थाना इलाके में एक मकान में करंट फैलने से दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि एक झुलस गया.

Published : June 28, 2026 at 10:19 PM IST

कोटा: शहर की किशोरपुरा थाना इलाके में एक मकान में करंट फैलने का मामला सामने आया है. इसमें दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि एक झुलस गया. बच्चों को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी. ये बच्चे घर पर बनी नई छत पर खेलने के लिए पहुंचे थे, जिसमें तराई के लिए पानी भरा हुआ था. इस छत पर पड़ोसी के मकान से टीन शेड से जरिए करंट आ रहा था.

किशोरपुरा थाने के हेड कांस्टेबल और ड्यूटी ऑफिसर मुरारी लाल ने बताया कि साजीदेहड़ा में शब्बीर हुसैन ने अपने मकान पर छत डलवाई थी. जिसमें तराई के लिए पानी भरा हुआ था. इस दौरान उसका बेटा आदिल (18) और भतीजा समीर (10) छत पर पानी से खेल रहे थे. इस दौरान पास के मकान के जरिए करंट उनकी छत पर फैल गया. बच्चों ने टीन शेड के लोहे के हिस्से को पकड़ा था. इसके चलते दोनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए. सूचना मिलने पर परिजनों ने तत्काल बच्चों को छुड़ाया और अस्पताल ले गए. दोनों को एमबीएस अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम से इनकार करने पर आदिल और समीर के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए.

पढ़ें: भरतपुर में निर्माणाधीन मकान में पाइप खड़ा करते समय दौड़ा करंट, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

दूसरी तरफ शब्बीर हुसैन का कहना है कि बच्चे नई छत की खुशी मना रहे थे और खेल रहे थे, लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था. इस हादसे में उन्होंने दो बच्चों को खो दिया. परिवार का ही तीसरा बच्चा भतीजा रिजवान भी झुलत गया, जिसका जिला चिकित्सालय रामपुरा में उपचार करवाया है. पास के घर में लगे टीनशेड पर बिजली के बोर्ड और खुले वायर होने के कारण करंट फैल गया. घटना के बाद मृत बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी हिम्मत सिंह व सलीम शेरी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और मदद का भरोसा दिलाया.

पढ़ें: निर्माणाधीन भवन में हादसा, हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

हेड कांस्टेबल मुरारी लाल का कहना है कि जब वह बच्चों की डेथ होने के बाद दोबारा फोटोग्राफी करवाने के लिए मौके पर पहुंचे थे. तब शब्बीर हुसैन और उसके पड़ोसी के घर की बिजली बंद कर दी गई थी, लेकिन करंट फिर भी आ रहा था. ऐसे में जब जांच की गई, तो सामने आया कि तीसरे मकान से करंट आ रहा था. जिसमें टीन शेड आपस में मिले हुए थे, जिसके जरिए करंट शब्बीर हुसैन के घर तक पहुंच गया था.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें