होम›क्राइम›साइबर ठगी के तार देवघर तक, आरोपित की तलाश में राजस्थान पुलिस पहुंची कुंडा
क्राइम

साइबर ठगी के तार देवघर तक, आरोपित की तलाश में राजस्थान पुलिस पहुंची कुंडा

साइबर ठगी के तार देवघर तक, आरोपित की तलाश में राजस्थान पुलिस पहुंची कुंडा राजस्थान पुलिस देवघर में साइबर ठगी के आरोपितों की तलाश में जुटी है. कुंडा व गिरिडीह में तलाशी अभियान जारी. जानिए पूरा मामला. देवघर: साइबर ठगी के आ…

Prabhat Khabar के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 01:05 am बजे
साइबर ठगी के तार देवघर तक, आरोपित की तलाश में राजस्थान पुलिस पहुंची कुंडा

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

साइबर ठगी के तार देवघर तक, आरोपित की तलाश में राजस्थान पुलिस पहुंची कुंडा

राजस्थान पुलिस देवघर में साइबर ठगी के आरोपितों की तलाश में जुटी है. कुंडा व गिरिडीह में तलाशी अभियान जारी. जानिए पूरा मामला.

देवघर: साइबर ठगी के आरोपितों की तलाश में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस के देवघर पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में रविवार को राजस्थान के ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पूर्वी राजस्थान थाना की दो सदस्यीय पुलिस टीम देवघर पहुंची. टीम में शामिल कांस्टेबल हंसराज और जयराम ने कुंडा थाना पुलिस से आरोपित की तलाश के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की. इसके बाद राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित की तलाश शुरू की. हालांकि, कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सकी है.

साइबर ठगी की प्राथमिकी के अनुसंधान में सामने आया नाम

बताया जाता है कि ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पूर्वी राजस्थान थाना में साइबर ठगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले के अनुसंधान के दौरान राजस्थान पुलिस को साइबर अपराध में इस्तेमाल किये गये मोबाइल फोन के धारक की जानकारी मिली.

जांच में मोबाइल फोन का धारक कुंडा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी दीपक कुमार पौद्दार बताया गया. इसी जानकारी के आधार पर राजस्थान पुलिस दीपक की तलाश में देवघर पहुंची.

दूसरा आरोपित गिरिडीह का निवासी

इस कांड में गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी सानू मुर्मू को भी दूसरा आरोपित बताया गया है. राजस्थान पुलिस उसकी तलाश में गिरिडीह जायेगी.

आपके शहर में

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें