ढाई माह से लापता नाबालिग राजस्थान में मिली, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
ढाई माह से लापता नाबालिग राजस्थान में मिली, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी AI-generated काल्पनिक तस्वीर 2.5 महीने से लापता नाबालिग को पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद किया. तकनीकी निगरानी और सुरागों से पुलिस टीम ने गुत्थी सु…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
ढाई माह से लापता नाबालिग राजस्थान में मिली, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
AI-generated काल्पनिक तस्वीर
2.5 महीने से लापता नाबालिग को पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद किया. तकनीकी निगरानी और सुरागों से पुलिस टीम ने गुत्थी सुलझाई.
फरक्का, प्रतिनिधि. मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र से करीब ढाई माह पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया. जंगीपुर पुलिस अधीक्षक सुरेन्दर सिंह के निर्देश पर समशेरगंज थाना प्रभारी सह आईसी कुणाल कांति दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की.
धुलियान के वार्ड 15 से हुई थी लापता
पुलिस के अनुसार, धुलियान नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 स्थित एक घर से नाबालिग के अचानक लापता होने की सूचना थाने में दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की. पुलिस अधीक्षक ने भी मामले की जानकारी लेकर नाबालिग की बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
तकनीकी निगरानी से मिला सुराग
समशेरगंज थाना प्रभारी कुणाल कांति दास ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी माध्यमों और विभिन्न सुरागों के आधार पर पुलिस को राजस्थान से संबंधित एक महत्वपूर्ण लिंक मिला. इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में कार्रवाई करते हुए दिक जिले के समीप एक इलाके में छापेमारी की. काफी मशक्कत के बाद नाबालिग को एक संदिग्ध स्थान से सकुशल बरामद कर लिया गया.
बहरमपुर के होम में रखी गई नाबालिग
बरामदगी के बाद नाबालिग को पश्चिम बंगाल लाया गया है. फिलहाल उसे बहरमपुर स्थित होम में रखा गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिवार के हवाले किया जाएगा.
लापता होने के कारणों की जांच जारी
आईसी कुणाल कांति दास ने बताया कि नाबालिग के लापता होने के पीछे क्या कारण था और मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है. पुलिस नाबालिग से पूछताछ करने के साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
करीब ढाई माह बाद नाबालिग की बरामदगी को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में सराहना हो रही है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर- 2KM दौड़ के बाद ASI को आया हार्टअटैक, मौत: प्रमोशन के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए थे, ट्रेनिंग सेंटर में तोड़ा दम - Jodhpur News

जयपुर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, एक इवेंट में होगी शामिल: सवाईमाधोपुर में होगा रकुलप्रीत का बर्थडे सेलिब्रेशन, जैकी भगनानी ने की तैयारी, परिवार और दोस्त होंगे शामिल - Jaipur News

CJP alleges Rajasthan police detained Deepak Baliyan, drove him 100km before releasing him


