जोधपुर- 2KM दौड़ के बाद ASI को आया हार्टअटैक, मौत: प्रमोशन के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए थे, ट्रेनिंग सेंटर में तोड़ा दम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Police ASI Heart Attack During Physical Exam | Rajasthan News जोधपुर- 2KM दौड़ के बाद ASI को आया हार्टअटैक, मौत:प्रमोशन के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए थे, ट्रेनिंग सेंटर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Police ASI Heart Attack During Physical Exam | Rajasthan News
जोधपुर- 2KM दौड़ के बाद ASI को आया हार्टअटैक, मौत:प्रमोशन के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए थे, ट्रेनिंग सेंटर में तोड़ा दम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में शुक्रवार सुबह असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे एसआई पद पर प्रमोशन के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए सुबह 7 बजे मंडोर में राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (RPTC) पहुंचे थे।
ASI दुर्गाराम भील (50) दो किलोमीटर की दौड़ पूरी कर चुके थे। इसके बाद अन्य फिजिकल टेस्ट होने थे। सुबह करीब 8:30 बजे उनके सीने में अचानक दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ने लगी।
उन्हें पास के मंदिर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी में सामने आया कि पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया।
दुर्गाराम बाड़मेर के नेतराड़ गांव के रहने वाले थे। बता दें कि RPTC में एसआई पद पर प्रमोशन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही थी।
राजस्थान में पिछले महीने हार्ट अटैक से हुई 2 ASI की मौत
नाइट ड्यूटी कर सोए ASI की हार्ट अटैक से मौत
30 सितंबर को ब्यावर के साकेत नगर थाने में पोस्टेड एएसआई डगराराम (56) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वे नाइट ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे में सोए थे। सुबह बाहर नहीं आए तो साथी पुलिसकर्मी ने जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्हें तुरंत अमृतकौर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
थाने में ASI की हार्ट अटैक से मौत
कोटा में नगर निगम चुनाव से एक दिन पहले 10 सितंबर को चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस थाने में ASI राधेश्याम सांखला (52) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। राधेश्याम पुलिस मोबाइल पार्टी में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। ASI राधेश्याम कोटा के आरके पुरम थाने में तैनात थे। (पूरी खबर पढ़ें)
- जयपुर-किसान ने बकरी के दूध से घी और साबुन बनाया: ऑनलाइन मार्केट से ग्राहकों तक पहुंचे, टर्नओवर 18 लाख से ज्यादा
- राजस्थान में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट: दिन में तेज गर्मी, रात में सर्दी बढ़ी, तापमान 20 डिग्री से नीचे
- राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा: परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है?
- बात खरी हैहनुमान बेनीवाल की 'नेता-चोरी': नरेश मीणा के 'दिव्य रथ' से जाम, मचा 'त्राहिमाम'; वोट के बदले 'फेरे' का वादा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर- 2KM दौड़ के बाद ASI को आया हार्टअटैक, मौत: CPR से पल्स लौटी, फिर चली गई; प्रमोशन के लिए फिजिकल टेस्ट दे रहे थे - Jodhpur News

कोटा के RTU हॉस्टल में निकला 5 फीट लंबा ब्लैक-कोबरा: टूटी खिड़कियों और दीवारों के छेद से आ रहे सांप; स्टूडेंट की हो चुकी मौत - Kota News

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर,अंजनी धवन जयपुर आईं: लाइव कॉन्सर्ट के लिए सिंगर शिबानी कश्यप पहुंचीं; सवाईमोधापुर में रकुलप्रीत का बर्थ-डे सेलिब्रेशन - Jaipur News


