होम›क्राइम›जयपुर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, एक इवेंट में होगी शामिल: सवाईमाधोपुर में होगा रकुलप्रीत का बर्थडे सेलिब्रेशन, जैकी भगनानी ने की तैयारी, परिवार और दोस्त होंगे शामिल - Jaipur News
क्राइम

जयपुर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, एक इवेंट में होगी शामिल: सवाईमाधोपुर में होगा रकुलप्रीत का बर्थडे सेलिब्रेशन, जैकी भगनानी ने की तैयारी, परिवार और दोस्त होंगे शामिल - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Bhumi Pednekar In Jaipur For Rakul Preet Singh Birthday Party | Six Senses जयपुर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, एक इवेंट में होगी शामिल:सवाईमाधोपुर में होगा रकुलप्रीत का बर्थडे सेलिब्रे…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 08:05 am बजे
जयपुर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, एक इवेंट में होगी शामिल:  सवाईमाधोपुर में होगा रकुलप्रीत का बर्थडे सेलिब्रेशन, जैकी भगनानी ने की तैयारी, परिवार और दोस्त होंगे शामिल - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Bhumi Pednekar In Jaipur For Rakul Preet Singh Birthday Party | Six Senses

जयपुर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, एक इवेंट में होगी शामिल:सवाईमाधोपुर में होगा रकुलप्रीत का बर्थडे सेलिब्रेशन, जैकी भगनानी ने की तैयारी, परिवार और दोस्त होंगे शामिल

- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचीं। वे एक फैशन इवेंट में शामिल होने आई है। जयपुर एयरपोर्ट पर उनका अंदाज कुछ अलग नजर आया। वह मीडिया कैमरों से बचते हुए बाहर निकलने की कोशिश करती दिखाई दीं, हालांकि इस दौरान वह कैमरे में कैद हो गईं। एक दिन पहले एक्टर जैकी भगनानी भी रकुल प्रीत सिंह के साथ जयपुर आ गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी रकुल का बर्थ-डे स्पेशल बनाने के लिए खासतौर पर सवाई माधोपुर के पास बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट को चुना है।

देखिए- जयपुर एयरपोर्ट पर भूमि पेडनेकर की PHOTOS

पत्नी के बर्थ-डे को यादगार बनाने के लिए राजस्थान को चुना

रकुल प्रीत सिंह का बर्थ-डे आज है। जैकी भगनानी ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की हैं। इस सेलिब्रेशन के लिए जैकी ने सवाई माधोपुर के पास बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट को चुना है। ऐतिहासिक किले में बने इस लग्जरी होटल में पहले भी बॉलीवुड की चर्चित शादी हो चुकी है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में इसी लोकेशन पर शादी की थी। ऐसे में रकुल प्रीत के जन्मदिन के लिए इस जगह का चुनाव एक बार फिर राजस्थान को बॉलीवुड के खास आयोजनों के केंद्र में ला रहा है।

रकुल-जैकी के बॉलीवुड के कई दोस्त होंगे शामिल

रकुल की बर्थ-डे पार्टी में बॉलीवुड के उनके कई करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं। जैकी भगनानी का परिवार और रकुल प्रीत सिंह का परिवार भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए राजस्थान पहुंचने वाला है। हालांकि, पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है।

राजस्थान की ऐतिहासिक लोकेशन, शाही माहौल और लग्जरी सुविधाएं बॉलीवुड सितारों के निजी समारोहों के लिए पसंदीदा विकल्प बनती रही हैं। बरवाड़ा का सिक्स सेंसेज फोर्ट भी इसी वजह से खास पहचान रखता है।

‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग भी जयपुर में

इधर, जयपुर में इन दिनों वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग भी चर्चा में है। भूमि पेडनेकर इस सीरीज के पहले सीजन में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, लेकिन इस बार वह दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उनका जयपुर पहुंचना शूटिंग से जुड़ा हुआ नहीं, बल्कि रकुल प्रीत सिंह के जन्मदिन के आयोजन में शामिल होने से जुड़ा बताया जा रहा है।

- राजस्थान में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट: दिन में तेज गर्मी, रात में सर्दी बढ़ी, तापमान 20 डिग्री से नीचे

- राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा: परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है?

- बात खरी हैहनुमान बेनीवाल की 'नेता-चोरी': नरेश मीणा के 'दिव्य रथ' से जाम, मचा 'त्राहिमाम'; वोट के बदले 'फेरे' का वादा

- जयपुर-14 साल की नाबालिग का किडनैप, आरोपी गिरफ्तार: 900 किमी पीछा कर यूपी के भदोही से पकड़ा, लड़की को छुड़ाया

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें