जयपुर में रफ्तार का कहर: कार ने परिवार को कुचला, पिता-बेटी की मौत
जयपुर में रफ्तार का कहर: कार ने परिवार को कुचला, पिता-बेटी की मौत Jaipur News In Hindi: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया. हादसे में पिता और ढाई साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा गंभीर घायल…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में रफ्तार का कहर: कार ने परिवार को कुचला, पिता-बेटी की मौत
Jaipur News In Hindi: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया. हादसे में पिता और ढाई साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा गंभीर घायल हैं. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया.
राजधानी जयपुर में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सांगानेर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार पिता और उसकी ढाई साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
हादसा सांगानेर स्टेडियम के पास देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ. पुलिस के अनुसार, एक परिवार बाइक से जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार हुंडई अमेज कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे.
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
हादसे में 35 वर्षीय विष्णु और उनकी ढाई साल की बेटी सृष्टि की मौत हो गई. वहीं पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.
टक्कर के बाद चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा. भागते समय उसने रास्ते में करीब छह अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और इलाके में नाकाबंदी कर दी. पुलिस ने कार का पीछा करते हुए हल्दीघाटी गेट के पास चालक को पकड़ लिया. पुलिस अब आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
हरियाणा नंबर की थी कार, जांच में जुटी पुलिस
हादसे का कारण बनी हुंडई अमेज कार पर हरियाणा का नंबर दर्ज बताया जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय चालक नशे में था या फिर तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो बैठा. एक ही झटके में परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में मातम छा गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने भी तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
रफ्तार ने छीनी मासूम की जिंदगी
जयपुर की इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले सड़क हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आधी रात सड़क पर दौड़ती कार ने एक परिवार से पिता और मासूम बेटी को छीन लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


