'राम राज्य में इष्ट का नाम लिखना भी गुनाह?': अब किस पर भड़क उठे विधायक रविंद्र भाटी; जानें पूरा मामला
{"_id":"6a3f616f485b745e4c0b675a","slug":"controversy-over-vehicle-challan-in-barmer-mla-bhati-raised-questions-barmer-news-c-1-1-noi1403-4440354-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राम राज्य में इ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a3f616f485b745e4c0b675a","slug":"controversy-over-vehicle-challan-in-barmer-mla-bhati-raised-questions-barmer-news-c-1-1-noi1403-4440354-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राम राज्य में इष्ट का नाम लिखना भी गुनाह?': अब किस पर भड़क उठे विधायक रविंद्र भाटी; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राम राज्य में इष्ट का नाम लिखना भी गुनाह?': अब किस पर भड़क उठे विधायक रविंद्र भाटी; जानें पूरा मामला
Sat, 27 Jun 2026 01:10 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:10 PM IST
सार
बाड़मेर में बोलेरो की विंडशील्ड पर 'जय बाबा गरीबनाथ जी' लिखे होने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद में बदल गया। विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि पुलिस ने इसे चालक की दृश्यता प्रभावित होने का मामला बताया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में रीको थाना पुलिस द्वारा एक बोलेरो पिकअप का काटा गया चालान अब विवाद का विषय बन गया है। चालान की प्रति और वाहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है।
14 जून को पुलिस ने काटा था चालान
जानकारी के अनुसार, शिव क्षेत्र निवासी खुशाल पुत्र चुतराराम की बोलेरो पिकअप का 14 जून को रीको थाना पुलिस ने चालान किया था। वाहन की फ्रंट विंडशील्ड पर 'जय बाबा गरीबनाथ जी' सहित अन्य नाम लिखे हुए थे। पुलिस ने इसे चालक की दृश्यता प्रभावित करने वाला मामला मानते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चालान
मामला उस समय चर्चा में आया, जब चालान की प्रति और वाहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा 'राम राज्य में अपने इष्ट का नाम लिखना भी क्या गुनाह है?' उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए इस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विधायक बोले- नियम सभी पर समान रूप से लागू हों
रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यदि यातायात नियमों का पालन कराना आवश्यक है, तो उनका क्रियान्वयन सभी लोगों पर समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन की धार्मिक आस्था और भावनाओं से जुड़े मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब लोग अपने वाहन पर अपने आराध्य या इष्ट देवता का नाम भी नहीं लिख सकते।
ये भी पढ़ें- RCA चुनाव फिर टले: एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा, सितंबर तक चुननी होगी नई कार्यकारिणी
पुलिस ने बताई कार्रवाई की वजह
रीको थाना अधिकारी चैन प्रकाश ने बताया कि 14 जून को उपनिरीक्षक लूणदान द्वारा उक्त बोलेरो पिकअप का चालान किया गया था। वाहन की फ्रंट विंडशील्ड पर ऊपर और नीचे काले रंग की बड़ी पट्टियां लगी हुई थीं, जिन पर 'जय बाबा गरीबनाथ जी' लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विंडशील्ड पर 'सूरज', 'राहुल', 'स्वरूप' सहित कुल पांच नाम लिखे हुए थे। पुलिस के अनुसार, इससे चालक के सामने का दृश्य आंशिक रूप से बाधित हो रहा था, जो मोटर वाहन अधिनियम के तहत दृश्यता संबंधी नियमों का उल्लंघन है। इसी आधार पर चालान की कार्रवाई की गई।

राम राज्य में अपने इष्ट का नाम लिखना भी क्या गुनाह हैं?@PMOIndia @RajCMO @PoliceRajasthan @Barmer_Police pic.twitter.com/TZMKghHNIk
— Ravindra Singh Bhati (@RavindraBhati__) June 26, 2026
विधायक बोले- नियम सभी पर समान रूप से लागू हों
रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यदि यातायात नियमों का पालन कराना आवश्यक है, तो उनका क्रियान्वयन सभी लोगों पर समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन की धार्मिक आस्था और भावनाओं से जुड़े मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब लोग अपने वाहन पर अपने आराध्य या इष्ट देवता का नाम भी नहीं लिख सकते।
ये भी पढ़ें- RCA चुनाव फिर टले: एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा, सितंबर तक चुननी होगी नई कार्यकारिणी
पुलिस ने बताई कार्रवाई की वजह
रीको थाना अधिकारी चैन प्रकाश ने बताया कि 14 जून को उपनिरीक्षक लूणदान द्वारा उक्त बोलेरो पिकअप का चालान किया गया था। वाहन की फ्रंट विंडशील्ड पर ऊपर और नीचे काले रंग की बड़ी पट्टियां लगी हुई थीं, जिन पर 'जय बाबा गरीबनाथ जी' लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विंडशील्ड पर 'सूरज', 'राहुल', 'स्वरूप' सहित कुल पांच नाम लिखे हुए थे। पुलिस के अनुसार, इससे चालक के सामने का दृश्य आंशिक रूप से बाधित हो रहा था, जो मोटर वाहन अधिनियम के तहत दृश्यता संबंधी नियमों का उल्लंघन है। इसी आधार पर चालान की कार्रवाई की गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला