होम›राजनीति›जयपुर डिप्टी मेयर चुनाव: भाजपा की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच होगा मुकाबला, आज मतदान
राजनीति

जयपुर डिप्टी मेयर चुनाव: भाजपा की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच होगा मुकाबला, आज मतदान

{"_id":"6ab75355ae7aaa6d0e0cbdab","slug":"jaipur-deputy-mayor-election-bjp-fields-saroj-kanwar-congress-names-salman-mansuri-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4766838-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयप…

Amar Ujala के अनुसार26 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
जयपुर डिप्टी मेयर चुनाव: भाजपा की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच होगा मुकाबला, आज मतदान

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6ab75355ae7aaa6d0e0cbdab","slug":"jaipur-deputy-mayor-election-bjp-fields-saroj-kanwar-congress-names-salman-mansuri-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4766838-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर डिप्टी मेयर चुनाव: भाजपा की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच होगा मुकाबला, आज मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

जयपुर डिप्टी मेयर चुनाव: भाजपा की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच होगा मुकाबला, आज मतदान

Sat, 26 Sep 2026 02:52 PM IST

जयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Sat, 26 Sep 2026 02:52 PM IST

सार

जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा ने वार्ड 90 की पार्षद सरोज कंवर और कांग्रेस ने वार्ड 137 के पार्षद सलमान मंसूरी को प्रत्याशी बनाया है। आज नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मतदान होगा और शाम को नतीजा सामने आएगा।

विज्ञापन

विस्तार

जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा ने वार्ड 90 से पार्षद सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 137, हवा महल विधानसभा क्षेत्र से पार्षद सलमान मंसूरी को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने की स्थिति में शनिवार को मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा की ओर से सरोज कंवर के नाम की घोषणा पार्टी की बाड़ेबंदी में की गई। इसके बाद उन्हें भाजपा कार्यालय ले जाया गया। सरोज कंवर जल्द ही नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगी। वह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं। सोडाला रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने महिला और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखा है। चुनाव जीतने पर वे जयपुर नगर निगम के इतिहास में पहली महिला डिप्टी मेयर होंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राजस्थान पर्यटन में नया रिकॉर्ड: छह महीने में 10.92 करोड़ पर्यटक, विदेशी सैलानियों की पहली पसंद जयपुर

विज्ञापन

वहीं कांग्रेस ने सलमान मंसूरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सलमान मंसूरी वार्ड 137 से दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। इससे पहले उनकी बहन भी पार्षद रह चुकी हैं। कांग्रेस की ओर से उन्हें डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी पार्षदों के समर्थन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

नगर निगम मुख्यालय में आज सुबह 10 बजे से डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, सुबह 11 बजे तक प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए गए, इसके बाद सुबह नामांकन-पत्रों की जांच हुई। दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद शाम 5 बजे तक पार्षद मतदान कर सकेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा होगी।

डिप्टी मेयर चुनाव के साथ जयपुर नगर निगम में नई सत्ता की तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो जाएगी। शुक्रवार को हुए महापौर चुनाव में भाजपा के सुनील कोठारी ने कांग्रेस की सुनीता मावर को 29 वोट से हराकर जीत दर्ज की थी। अब डिप्टी मेयर पद पर होने वाला चुनाव निगम की नई राजनीतिक व्यवस्था का अगला महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

राजस्थान के आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत: जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 से अधिक देश होंगे शामिल
राजनीति

राजस्थान के आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत: जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 से अधिक देश होंगे शामिल

2.7K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

#BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi
राजनीति

2.7K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi

जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को
राजनीति

जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को

महापौर के बाद उपमहापौर चुनाव में भी खिला 'कमल', राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की जीत
राजनीति

महापौर के बाद उपमहापौर चुनाव में भी खिला 'कमल', राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की जीत