जयपुर की सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल, तलाशी के दौरान टॉयलेट में दबा मिला, थाने में मुकदमा दर्ज
जयपुर की सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल, तलाशी के दौरान टॉयलेट में दबा मिला, थाने में मुकदमा दर्ज जेल प्रशासन की शिकायत पर लालकोठी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा. Published : July 12, 2026 at 5:00 PM IST जयपुर: राजधानी जयपुर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर की सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल, तलाशी के दौरान टॉयलेट में दबा मिला, थाने में मुकदमा दर्ज
जेल प्रशासन की शिकायत पर लालकोठी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा.
Published : July 12, 2026 at 5:00 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर में कड़े सुरक्षा इंतजाम वाली सेंट्रल जेल में एक बार फिर मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है. जिसके बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जेल में मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया. जेल प्रशासन ने लालकोठी थाने में शिकायत दी है. जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.
यह घटना सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर सात में शनिवार की है. जिसे लेकर रात को लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ. लालकोठी थानाधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसकी जांच हेड कांस्टेबल जुगल किशोर को सौंपी गई है.
पढ़ें : जयपुर सेंट्रल जेल में हनुमान चालीसा पढ़ने पर विवाद, बंदियों ने की मारपीट, नुकीली वस्तु से किया हमला
तलाशी के दौरान किसी ने टॉयलेट में छुपाया : उन्होंने बताया कि जेल प्रहरी ओमप्रकाश यादव ने थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार 11 जुलाई को सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर सात में तलाशी अभियान चलाया गया. इस बीच वार्ड के टॉयलेट में एक लावारिस मोबाइल दबा हुआ मिला, जिसे फर्द बनाकर जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. अंदेशा जताया जा रहा है कि तलाशी के बीच किसी बंदी ने मोबाइल टॉयलेट में छुपा दिया.
पहले भी मिले मोबाइल और प्रतिबंधित सामग्री : सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी जेल परिसर में कभी बंदियों के कब्जे से और कभी लावारिस हालत में मोबाइल बरामद हुए हैं. जिसे लेकर लालकोठी थाने में कई मुकदमे भी दर्ज है. हालांकि, यह सामने नहीं आता कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद जेल में मोबाइल पहुंच कैसे रहे हैं. पिछले दिनों जेल परिसर में बाहर से फेंका गया एक संदिग्ध पार्सल भी मिला था. जिसमें मोबाइल और बीड़ी के बंडल मिले थे. इस संबंध में भी थाने में मुकदमा दर्ज है. फिलहाल, यह सवाल बरकरार है कि कड़ी सुरक्षा के बीच जेल में मोबाइल पहुंच कैसे रहे हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


