राजस्थान में बारिश को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में 12 अक्टूबर बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की शेखावाटी के अलावा बीकानेर संभाग के एरिया…

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में 12 अक्टूबर बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की शेखावाटी के अलावा बीकानेर संभाग के एरिया में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से होने वाले मौसम बदलाव के बाद तापमान में गिरावट होगी।
विभाग द्वारा 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है की इस सिस्टम के जाने के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। पिलानी (झुंझुनूं) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शेखावाटी के साथ प्रदेश के दूसरे हिस्सों में रात में ठंडक बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने आज से अगले 5 दिन राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
वही 11 अक्टूबर से राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है। एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों (बीकानेर, जयपुर संभाग) में बादल छा सकते है और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं, 7 अक्टूबर से बढ़ेगा तापमान; 2-4 डिग्री तक गर्मी बढ़ने की संभावना

चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदला - Jodhpur News

Fertiliser hoarding, black marketing to be curbed in rabi crop season in Rajasthan


