होमक्राइमजयपुर: सागर झील में आत्महत्या का प्रयास, मौके पर मौजूद लोगों ने बचाई जान, युवक बोला- घरवालों से परेशान हूं
क्राइम

जयपुर: सागर झील में आत्महत्या का प्रयास, मौके पर मौजूद लोगों ने बचाई जान, युवक बोला- घरवालों से परेशान हूं

जयपुर: सागर झील में आत्महत्या का प्रयास, मौके पर मौजूद लोगों ने बचाई जान, युवक बोला- घरवालों से परेशान हूं लोगों ने युवक के झील से बाहर निकाला. कुछ समय बाद ही युवक ने आगे जाकर दोबारा आत्महत्या करने का प्रयास किया. Publis…

ETV Bharat के अनुसार11 जुलाई 2026 को 02:50 pm बजे
जयपुर: सागर झील में आत्महत्या का प्रयास, मौके पर मौजूद लोगों ने बचाई जान, युवक बोला- घरवालों से परेशान हूं

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर: सागर झील में आत्महत्या का प्रयास, मौके पर मौजूद लोगों ने बचाई जान, युवक बोला- घरवालों से परेशान हूं

लोगों ने युवक के झील से बाहर निकाला. कुछ समय बाद ही युवक ने आगे जाकर दोबारा आत्महत्या करने का प्रयास किया.

Published : July 11, 2026 at 3:27 PM IST

जयपुर: विश्व प्रसिद्ध आमेर की सागर झील में एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन के पर मौजूद लोगों की नजर पड़ गई और युवक की जान बचा ली. इसके बाद मौके पर मौजूद होमगार्ड और स्थानीय लोगों ने आमेर थाना पुलिस को सूचना दी. युवक ने अपने घरवालों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर थाने पर बुलाया.

होमगार्ड जवान विकास कुमार ने बताया कि युवक ने सागर झील में आत्महत्या का प्रयास किया. सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची युवक को सुसाइड करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह घर वालों से परेशान हैं. उसने आरोप लगाया कि घर वाले उसके साथ मारपीट करते हैं, जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया है. पुलिस ने तुरंत युवक के परिजनों को सूचना देकर थाने पर बुलवाया.

इसे भी पढ़ें- दोस्त की मौत के बाद सदमे में युवती ने भी लगाया मौत को गले, मां के लिए छोड़ा आखिरी संदेश

युवक का जारी है इलाज: वहीं, युवक की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा 6 बेटियों के बाद परिवार का सबसे छोटा बेटा है. वह पिछले तीन-चार महीना से मानसिक स्वास्थ्य संबंधित उपचार ले रहा है, उसकी दवाइयां भी चल रही हैं. पुलिस ने परिजनों को समझाइश करके युवक को घर भेज दिया है. युवक की सुरक्षा और उपचार जारी रखने की सलाह दी गई.

दोबारा किया आत्महत्या का प्रयास: युवक की जान बचाने वाले व्यक्ति ने बताया कि युवक को झील से खींच कर कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया. बाहर निकालने के कुछ समय बाद ही युवक ने आगे जाकर दोबारा आत्महत्या करने का प्रयास किया. लोगों ने उसे पड़कर रोका और झील से दूर किया. इसके बाद युवक को आमेर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें- पढ़ाई के तनाव में युवक ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें