राजस्थान हाई कोर्ट ने नाबालिग की संपादित तस्वीर अपलोड करने वाले आरोपी को दिया अनोखा सजा
राजस्थान हाई कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की की डिजिटल तरीके से बदली गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले आरोपी को 3 साल के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। कोर्ट ने जमानत देते हुए आरोपी को फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि का उपयोग करने से परहेज करने का आदेश दिया है, अन्यथा जमानत रद्द होगी। X के अनुसार, आरोपी नाबालिग लड़की की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के कारण जेल में बंद है।

सौजन्य से:- NewsBytes
राजस्थान में नाबालिग की संपादित तस्वीर अपलोड करने पर सोशल मीडिया से प्रतिबंध की सजा
क्या है खबर?
राजस्थान हाई कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की की डिजिटल तरीके से बदली गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर अनोखी सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी व्यक्ति को 3 साल के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 के तहत दर्ज एक ताक-झांक मामले में आरोपी को जमानत देते हुए ने यह निर्देश पारित किया।
फैसला
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने 6 जुलाई को पारित आदेश में कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया है और इसलिए उसे सबक सिखाने के लिए 3 साल तक इन प्लेटफार्मों का उपयोग करने से प्रतिबंधित करना उचित होगा। कोर्ट ने कहा, "आरोपी को एक हलफनामा देना होगा, जिसमें यह लिखा हो कि वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड, स्नैपचैट आदि किसी प्लेटफॉर्म का 3 साल तक उपयोग नहीं करेगा। आरोपी किसी फर्जी नाम से सोशल मीडिया उपयोग किया तो जमानत रद्द होगी।"
मामला
2 अप्रैल से जेल में है आरोपी
एक नाबालिग लड़की की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके उसे सोशल मीडिया में प्रसारित करने पर आरोपी के खिलाप 12 फरवरी को मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद 2 अप्रैल को इसे गिरफ्तार किया गया और तब से वह जेल में है। आरोपी ने कोर्ट में दावा किया कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है और जमानत की अपील की। कोर्ट ने आरोपी की हिरासत और मुकदमा लंबा खींचने के कारण उसे जमानत दे दी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


