होमक्राइमराजस्थान में आरएसएस का शासन: अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला
क्राइम

राजस्थान में आरएसएस का शासन: अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला, आरोप लगाया कि वास्तविक सत्ता में आरएसएस का प्रभाव है और मुख्यमंत्री की भूमिका महज नाममात्र की है। उन्होंने एसीबी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

Dainik Bhaskar के अनुसार26 जून 2026 को 05:36 am बजे
राजस्थान में आरएसएस का शासन: अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- In Rajasthan, It Is Not The Chief Minister But The RSS That Is Running The Government: Gehlot

राजस्थान में सत्ता को मुख्यमंत्री नहीं,बल्कि आरएसएस चला रहा : गहलोत

- कॉपी लिंक

तीन दिन के जोधपुर प्रवास के बाद गुरुवार को रवाना होते समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार, एसीबी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर फिर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान में वास्तविक सत्ता आरएसएस चला रहा है और मुख्यमंत्री केवल मुकुट बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े फैसलों पर भी आरएसएस का प्रभाव दिखाई देता है। गहलोत ने दावा किया कि प्रदेश के हालात गंभीर हैं और जनता अगले चुनाव में भाजपा सरकार को बदल देगी।

गहलोत ने भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा का नाम लेते हुए कहा कि वे सरकार में नहीं थे, तब भी लगातार आरोप लगाते थे और अब भी वही कर रहे हैं। यह उनकी कार्यशैली बन चुकी है। बिना तथ्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाना उचित नहीं है।

एसीबी की कार्यप्रणाली पर सवाल

गहलोत ने एसीबी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में छापों के दौरान वसूली की बातें सामने आ रही हैं, जिससे एसीबी भी दबाव में काम करती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि आयोग यदि किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी उचित नहीं मानता, तब भी गिरफ्तारी करवाई जा रही है। महेश जोशी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक ही मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद एसीबी की ओर से दोबारा गिरफ्तारी समझ से परे है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें