होमक्राइमकाला झंडा दिखाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, कानूनी पृष्ठभूमि का विश्लेषण
क्राइम

काला झंडा दिखाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, कानूनी पृष्ठभूमि का विश्लेषण

जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक युवक ने काला झंडा दिखाया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।

Dainik Bhaskar के अनुसार11 जुलाई 2026 को 05:27 am बजे
काला झंडा दिखाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, कानूनी पृष्ठभूमि का विश्लेषण

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur CM Protest | Black Flag Shown, Youth Detained

मुख्यमंत्री के काफिले को दिखाया काला झंडा:पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया; जयपुर जाने के लिए सर्किट हाउस से निकले थे सीएम

- कॉपी लिंक

जोधपुर में सीएम भजनलाल शर्मा को एक युवक ने काला झंडा दिखाया। रातानाडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान जितेश्वर चौधरी के रूप में हुई है, जो छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) से जुड़ा बताया जा रहा है।

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी और जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे।

सीएम भजनलाल शर्मा जोधपुर दौरे पर आए हुए थे। शनिवार शाम को जब वे वापस जयपुर जाने के लिए जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए और उनका काफिला भाटी चौराहे के पास पहुंचा, तो वहां पहले से खड़े युवक ने काफिले को काले झंडे दिखाए।

विधायक जोशी से मिलने अस्पताल पहुंचे

मुख्यमंत्री शर्मा रिफाइनरी के कार्यक्रम के बाद जोधपुर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए। इसके बाद उन्होंने भाटी चौराहे पर एक दुकान पर बैठकर चाय पी और वहां मौजूद आम लोगों से संवाद भी किया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें