जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला: जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने 'पब्लिक के स्टार' - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Junavo Ki Dhani Power Water Crisis Resolved; Surya Bhan Public Star जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Junavo Ki Dhani Power Water Crisis Resolved; Surya Bhan Public Star
जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने 'पब्लिक के स्टार'
- कॉपी लिंक
जोधपुर शहर के कई इलाकों में इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से आम जनता त्रस्त है, जिसके खिलाफ सजग नागरिकों ने दैनिक भास्कर ऐप के 'भास्कर समाधान' पर मोर्चा खोल दिया है। पाली रोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र में महीनों से पानी गायब है और पीडब्ल्यूडी मुख्य रास्ते पर गहरा गड्ढा खोदकर गायब हो गया है, जो बड़े हादसों को न्यौता दे रहा है।
वहीं पुलिस लाइन्स रोड पर जसोल हैरिटेज के सामने फूटी सीवर लाइन और खेमा का कुआ इलाके में 15 दिनों से बंद स्ट्रीट लाइटों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। पावटा बस स्टैंड गेट पर ऑटो चालकों के अवैध अतिक्रमण से यातायात पूरी तरह ध्वस्त है। हालांकि, इस जन-अभियान का बड़ा असर भी देखने को मिला है। लक्ष्मण नगर A में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर कर दी गई है, और जुनावो की ढाणी में अघोषित बिजली-पानी संकट को तुरंत दूर करने वाले डिस्कॉम कर्मचारी सूर्यभान सिंह कच्छावा को जनता ने 'पब्लिक का स्टार' बनाया है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
पानी के संकट के बीच हादसों का डर जोधपुर के पाली रोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र के रहने वाले प्रकाश वैष्णव ने दैनिक भास्कर ऐप के 'भास्कर समाधान' पर पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले कई महीनों से लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। इस समस्या को ठीक करने के नाम पर विभाग ने मुख्य रास्ते पर एक गहरा गड्ढा तो खोद दिया, लेकिन काम को अधूरा छोड़कर इंजीनियर गायब हो गए। लोगों ने मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
पुलिस लाइन्स रोड पर फूटी सीवर लाइन जोधपुर के वाल्मीकि सर्कल पुलिस लाइन्स रोड पर स्थित 'जसोल हैरिटेज' के ठीक सामने इन दिनों स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्रवासी बीरबल बिश्नोई ने इस नरक बनती समस्या के बारे में पोस्ट कर बताया है। जिसमें लिखा कि यहाँ पिछले कई दिनों से सीवर लाइन बुरी तरह लीक हो रही है, जिससे गंदा और बदबूदार पानी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है, साथ ही स्थानीय लोगों में बीमारी फैलने का डर है। जनता ने नगर निगम से तुरंत सीवर लाइन को दुरुस्त करने की मांग की है।
स्ट्रीट लाइट खराब होने से बढ़ी राहगीरों की आफत शहर के खेमा का कुआ इलाके में महावीर एन्क्लेव के पास रहने वाले लोग पिछले 15 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गली की स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण पूरी लेन में सन्नाटा और अंधेरा पसरा रहता है, जिससे रात के समय असामाजिक तत्वों का डर और हादसों की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासी श्याम गैर ने इस गंभीर समस्या को दैनिक भास्कर पर पोस्ट कर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों ने आक्रोश जताते हुए नगर निगम से मांग की है कि इस 15 दिन पुरानी समस्या का तुरंत समाधान कर लाइटें चालू की जाएं।
बेतरतीब खड़े वाहनों से थम रही रफ्तार जोधपुर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल पावटा सी रोड और पावटा बस स्टैंड के पास इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यहाँ बस स्टैंड के मुख्य गेट के ठीक सामने ऑटो चालकों ने अवैध रूप से अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े इन ऑटो के अतिक्रमण के कारण इस पूरे रूट पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। ब्रिगेडियर जबर सिंह कॉलोनी के निवासी वेद प्रकाश ने इस अव्यवस्था को दैनिक भास्कर ऐप के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान खींचा है। उन्होंने मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम तुरंत संयुक्त कार्रवाई कर बस स्टैंड गेट को इस जाम और अतिक्रमण से मुक्त करवाएं।
सीवर की समस्या का हुआ समाधान जोधपुर के माउंट कारमेल स्कूल के पास स्थित लक्ष्मण नगर A के निवासियों को पिछले कुछ समय से हो रही सीवर की बड़ी आफत से राहत मिल गई है। इलाके में सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा था, जिससे स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो गया था और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ था। इस नारकीय स्थिति को देखते हुए क्षेत्रवासी नरपत सिंह ने दैनिक भास्कर ऐप के 'भास्कर समाधान' पर फोटो के साथ इस समस्या को पोस्ट किया। मामला सार्वजनिक होते ही संबंधित विभाग तुरंत एक्शन मोड में आया और टीम भेजकर ओवरफ्लो की समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया। अब पूरे क्षेत्र ने राहत की सांस ली है।
ऐप पर पोस्ट के बाद हरकत में आया विभाग जोधपुर के जुनावो की ढाणी रोड इलाके के निवासियों को पिछले कुछ समय से झेलनी पड़ रही बिजली और पानी की दोहरी मार से आखिरकार राहत मिल गई है। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों की पानी की मोटर (मशीन) और आर.ओ काम नहीं कर रहे थे, जिससे पूरी कॉलोनी में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। इस दोहरी आफत से परेशान स्थानीय निवासी अभिषेक लड्ढा ने 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्या पोस्ट की। खबर का संज्ञान लेते हुए एग्जीक्यूटिव डिस्कॉम (Discom) कॉल सेंटर के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और तकनीकी खामी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की। बिजली आते ही पानी की समस्या का भी समाधान हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
सूर्यभान सिंह कच्छावा बने 'पब्लिक के स्टार' जोधपुर के जुनावो की ढाणी रोड पर अघोषित कटौती से पानी की मोटरें और RO सिस्टम ठप हो गए थे। बूंद-बूंद पानी को तरस रही जनता की परेशानी को निवासी अभिषेक लड्ढा ने ऐप पर पोस्ट किया। समस्या पोस्ट होते ही डिस्कॉम कॉल सेंटर के सूर्यभान सिंह कच्छावा तुरंत एक्शन में आए और तकनीकी खामी सुधारकर बिजली बहाल की। त्वरित राहत मिलने पर क्षेत्रवासियों ने सूर्यभान को 'पब्लिक का स्टार' बनाया।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


