ऑनलाइन गेम के जरिए हुई दोस्ती,जोधपुर से दो नाबालिग-लड़कियां गायब: अहमदाबाद से डिटेन; बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एक आरोपी को पकड़ा, एक नाबालिग भी शामिल - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Missing Girls Found In Ahmedabad | Police Detain Accused ऑनलाइन गेम के जरिए हुई दोस्ती,जोधपुर से दो नाबालिग-लड़कियां गायब:अहमदाबाद से डिटेन; बहला-फुसलाकर ले जाने वाले…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Missing Girls Found In Ahmedabad | Police Detain Accused
ऑनलाइन गेम के जरिए हुई दोस्ती,जोधपुर से दो नाबालिग-लड़कियां गायब:अहमदाबाद से डिटेन; बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एक आरोपी को पकड़ा, एक नाबालिग भी शामिल
- कॉपी लिंक
जोधपुर में घर से गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पास से सुरक्षित डिटेन कर लिया। दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले एक आरोपी और एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया- कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 और 17 वर्षीय दो लड़कियां पड़ोस में रहती हैं। कुछ समय पहले ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान उनका कॉन्टेक्ट उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो लड़कों एक बालिग और एक नाबालिग से हुआ था। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई।
तीन दिन पहले अलसुबह करीब 4 बजे दोनों लड़कियां परिजनों को बिना बताए अचानक घर से लापता हो गई थीं। सुबह जब परिजनों को बेटियां नहीं मिलीं, तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
ट्रेन से अहमदाबाद गई थीं दोनों
पुलिस ने बताया- दोनों गायब नाबालिगों के पास मोबाइल फोन नहीं था। मामले की गंभीरता देखते हुए कुड़ी थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सर्विलांस का सहारा लिया। जांच में सामने आया कि दोनों लड़कियां आरोपियों के साथ ट्रेन के जरिए अहमदाबाद की तरफ गई हैं। इस पर रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। जहां एक को रेलवे स्टेशन से ओर दूसरे की करीब चार घंटे बाद डिटेन कर लिया गया।
- कोटा में नोनेरा डैम के 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा: धौलपुर में 100 पर्यटक झरने-नाले के बहाव में फंसे; 19 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम
- भास्कर एक्सक्लूसिवआदर्श क्रेडिट सोसायटी के निवेशकों को कैसे मिलेंगे 25-हजार करोड़?: 2-भाइयों ने हड़पे थे 20 लाख लोगों के रुपए; जानें-पीड़ितों से जुड़े 16 सवालों के जवाब
- स्टेशन की स्कैनर मशीन से महिला यात्री का बैग गायब: सवा 3 लाख का सामान रखा था, आरपीएफ के तुरंत एक्शन से पकड़ा चोर
- जालोरी गेट-चौराहे पर शहीद बिस्सा की प्रतिमा पर लगी छतरी: स्वतंत्रता दिवस पर हुआ लोकापर्ण, आजादी की लड़ाई में शहीद हुए थे बालमुकुंद बिस्सा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

ओपन जेल के बंदी गंगासहाय की हत्या का मास्टरमाइंड आयुष गिरफ्तार, वारदात से पहले नेपाल भागा, जयपुर आते ही पुलिस ने दबोचा

Arms Smuggling : मध्यप्रदेश से जयपुर लाकर हथियार बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो लोडेड पिस्टल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद

बिना वर्दी और बिना ID कार्ड के रात में पुलिस का क्या अधिकार है?


